खाते में 48 घंटे के अंदर जायेगी धान की राशि

बेतिया : धान बेचने के 48 घंटा के अंदर किसानों को इस बार पैसा मिलेगा. पैसा नगद नहीं बल्कि को-ऑपरेटिव बैंक के माध्यम से सीधे आरटीजीएस हो कर खाता में जायेगी. किसानों से धान खरीदने के लिए पंचायत स्तर पर ही व्यवस्था की गयी है. पैक्स के माध्यम से धान की खरीद होगी. पैक्स मिलरों […]
बेतिया : धान बेचने के 48 घंटा के अंदर किसानों को इस बार पैसा मिलेगा. पैसा नगद नहीं बल्कि को-ऑपरेटिव बैंक के माध्यम से सीधे आरटीजीएस हो कर खाता में जायेगी. किसानों से धान खरीदने के लिए पंचायत स्तर पर ही व्यवस्था की गयी है. पैक्स के माध्यम से धान की खरीद होगी.
पैक्स मिलरों से एग्रीमेंट करेंगे और धान नहीं चावल बना कर एसएफसी को देंगे. डीएम लोकेश कुमार सिंह ने बताया कि इस बार धान अधिप्राप्ति में बिचौलियों का नहीं चले इसके लिए कई उपाय किये गये है. किसानों से धान की खरीदारी किसानों की बनी डाटा बेस के आधार पर ही होगी. छोटे-छोटे किसान भी पैक्स में धान बेच सकते है.
भले ही उनके पास महज दो-चार क्विंटल हो. किसानों से धान क्रय की अंतिम तिथि 31 मार्च व पैक्स को एसएफसी को चावल देने की अंतिम तिथि 30 जून निर्धारित की गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










