प्रमुख की बाइक की डिक्की तोड़ चार लाख की लूट

Published at :16 Jul 2013 1:56 PM (IST)
विज्ञापन
प्रमुख की बाइक की डिक्की तोड़ चार लाख की लूट

।।तीन गिरफ्तार।।मैनाटांड़, बेतियाः स्थानीय प्रमुख की बाइक की डिक्की में रखे चार लाख रुपये उचक्कों ने डिक्की तोड़ कर उड़ा लिये. घटना गुरुवार अपराह्न की है. प्रमुख वैद्यनाथ प्रसाद अपनी बाइक मथुरा चौक पर खड़ा कर ग्रामीणों से बात कर रहे थे, तभी लुटेरे आये और बाइक की डिक्की तोड़ कर उसमें रखे चार लाख […]

विज्ञापन

।।तीन गिरफ्तार।।
मैनाटांड़, बेतियाः स्थानीय प्रमुख की बाइक की डिक्की में रखे चार लाख रुपये उचक्कों ने डिक्की तोड़ कर उड़ा लिये. घटना गुरुवार अपराह्न की है. प्रमुख वैद्यनाथ प्रसाद अपनी बाइक मथुरा चौक पर खड़ा कर ग्रामीणों से बात कर रहे थे, तभी लुटेरे आये और बाइक की डिक्की तोड़ कर उसमें रखे चार लाख रुपये निकाल कर भाग गये.

प्रमुख ने इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दी. छह थानों की पुलिस और ग्रामीण सक्रिय हुए. संदेह के आधार पर ग्रामीणों ने पुरुषोत्तमपुर थाने के तिलंगी – बहुअरवा गांव के समीप तीन लोगों को पकड़ा. तीनों को पुरुषोत्तमपुर थाने को सुपुर्द कर दिया गया है. पुलिस पूछताछ कर रही है. थानाध्यक्ष ने बताया कि डिक्की से लूटे गये रुपये की बरामदगी कर ली गयी है. पकड़े गये युवकों से पूछताछ की जा रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन