फरजी शिक्षकों पर होगी प्राथमिकी

मैनाटांड़ः प्रखंड क्षेत्र के विद्यालयों में जाली टीइटी प्रमाण पत्र के आधार पर नौकरी हथियाने वाले शिक्षकों पर शिक्षा विभाग ने नकल कसना शुरू कर दिया है. बीइओ चंद्रेश्वर मंडल ने जांच के बाद खुलासा किया हैं कि फर्जी टीइटी प्रमाण पत्र के जरिये पांच शिक्षकों ने प्रखंड क्षेत्र के भिन्न-भिन्न विद्यालयों में अपना योगदान […]
मैनाटांड़ः प्रखंड क्षेत्र के विद्यालयों में जाली टीइटी प्रमाण पत्र के आधार पर नौकरी हथियाने वाले शिक्षकों पर शिक्षा विभाग ने नकल कसना शुरू कर दिया है. बीइओ चंद्रेश्वर मंडल ने जांच के बाद खुलासा किया हैं कि फर्जी टीइटी प्रमाण पत्र के जरिये पांच शिक्षकों ने प्रखंड क्षेत्र के भिन्न-भिन्न विद्यालयों में अपना योगदान दिया है.
बीइओ ने बताया कि जिन शिक्षकों के टीइटी रिजल्ट फर्जी मिले हैं, उनमें रामपुर में नियुक्त अरुण कुमार पांडेय, बस्ठा में अरविंद कुमार तिवारी, सुखलही में विजय कुमार एवं अमृता कुमारी एवं मधुरी में सुनील कुमार गिरी है. बीइओ ने सभी जाली शिक्षकों की सूची बीडीओ विजय मल कुमार को भेज कार्रवाई करने की मांग की है. वहीं डीएम व डीपीओ से भी शिकायत की गयी है. बीइओ श्री मंडल ने बताया कि सभी फर्जी शिक्षकों पर प्राथमिकी दर्ज करायी जायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










