मुखिया से मांगी पांच लाख की रंगदारी

Published at :16 Jul 2013 1:54 PM (IST)
विज्ञापन
मुखिया से मांगी पांच लाख की रंगदारी

बेतियाः योगापट्टी थाना के डुमरी पंचायत के मुखिया टुनटुन प्रसाद से मोबाइल पर पांच लाख रुपये की रंगदारी की मांग की गयी है. इस मामले में मुखिया श्री प्रसाद ने योगापट्टी थाना को आवेदन दिया है. थाना को दिये आवेदन में श्री प्रसाद ने आरोप लगाया है कि उनके मोबाइल पर एक नंबर से फोन […]

विज्ञापन

बेतियाः योगापट्टी थाना के डुमरी पंचायत के मुखिया टुनटुन प्रसाद से मोबाइल पर पांच लाख रुपये की रंगदारी की मांग की गयी है. इस मामले में मुखिया श्री प्रसाद ने योगापट्टी थाना को आवेदन दिया है.

थाना को दिये आवेदन में श्री प्रसाद ने आरोप लगाया है कि उनके मोबाइल पर एक नंबर से फोन आया. फोन करने वाले ने अपना नाम सन्नी मिश्र बताया तथा बोला कि पांच लाख की रंगदारी भेज दो अन्यथा जान से हाथ धोना पड़ेगा. इस मामले को लेकर मुखिया का परिवार दहशत में है. इधर योगापट्टी थानाध्यक्ष बैद्यनाथ चौधरी ने बताया कि आवेदन प्राप्त हुआ है. मामले की जांच की जा रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन