नाबालिग का अपहरण कर तीन दिनों तक दुष्कर्म

Published at :16 Jul 2013 1:54 PM (IST)
विज्ञापन
नाबालिग का अपहरण कर तीन दिनों तक दुष्कर्म

बेतिया/मैनाटांड़ः मैनाटाड़ थाना के धोबनी गांव निवासी एक 15 वर्षीय किशोरी को अगवा कर उसके साथ तीन दिनों तक दुष्कर्म किया गया. इस मामले में मैनाटांड़ पुलिस ने पीड़िता के मां के आवेदन पर गांव के ही उमेश साह के खिलाफ थाना कांड संख्या 55/13 दर्ज किया है. दर्ज प्राथमिकी में पीड़िता की मां ने […]

विज्ञापन

बेतिया/मैनाटांड़ः मैनाटाड़ थाना के धोबनी गांव निवासी एक 15 वर्षीय किशोरी को अगवा कर उसके साथ तीन दिनों तक दुष्कर्म किया गया. इस मामले में मैनाटांड़ पुलिस ने पीड़िता के मां के आवेदन पर गांव के ही उमेश साह के खिलाफ थाना कांड संख्या 55/13 दर्ज किया है.

दर्ज प्राथमिकी में पीड़िता की मां ने आरोप लगाया है कि 23 जून की शाम उसकी पुत्री शौच के लिए सरेह में गयी थी. इसी दौरान पूर्व से घात लगाये ग्रामीण उमेश साह उसका मुंह दाब कर उसे अगवा कर लिया. इसके बाद आरोपित ने उसे सुनसान जगह पर ले जाकर लगातार तीन दिनों तक उसके साथ दुष्कर्म किया. 26 जून को आरोपित ने किशोरी को ला कर गांव के ही समीप एक नहर के पास छोड़ कर फरार हो गया.

किसी प्रकार घर पहुंची किशोरी ने अपनी आपबीती परिजनों को सुनाई. इसके बाद 28 जून को इस मामले में प्राथमिकी दर्ज की गयी. इस संबंध में मैनाटांड़ थानाध्यक्ष कमल किशोर सिंह ने बताया कि पीड़िता को 164 के बयान एवं मेडिकल जांच के लिए बेतिया भेज दिया गया है. उन्होंने बताया कि पुलिस आरोपित की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है. थानाध्यक्ष ने बताया कि बहुत जल्द आरोपित को गिरफ्तार कर लिया जायेगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन