बीड़ी व्यवसायी से पांच लाख लूटे

Published at :16 Jul 2013 1:53 PM (IST)
विज्ञापन
बीड़ी व्यवसायी से पांच लाख लूटे

चनपटिया (बेतिया) : बीड़ी व्यवसायी को अपराधियों ने हथियार का भय दिखा कर पांच लाख रुपया लूट लिया. नगर पंचायत के वार्ड नंबर- 3 निवासी व्यवसायी मो सफी अख्तर बेतिया से पांच लाख रुपया लेकर मोटरसाइकिल से चनपटिया वापस आ रहे थे. कुमारबाग पावर सब-स्टेशन के पास पल्सर बाइक सवार अपराधियों ने ओवर टेक कर […]

विज्ञापन

चनपटिया (बेतिया) : बीड़ी व्यवसायी को अपराधियों ने हथियार का भय दिखा कर पांच लाख रुपया लूट लिया. नगर पंचायत के वार्ड नंबर- 3 निवासी व्यवसायी मो सफी अख्तर बेतिया से पांच लाख रुपया लेकर मोटरसाइकिल से चनपटिया वापस आ रहे थे.

कुमारबाग पावर सब-स्टेशन के पास पल्सर बाइक सवार अपराधियों ने ओवर टेक कर सफी को रुकने को मजबूर कर दिया. मोटरसाइकिल रुकते ही दो अन्य अपराधी पीछे से मोटरसाइकिल पर सवार होकर आये. इन लोगों ने रिवाल्वर का भय दिखा कर सफी की मोटरसाइकिल की डिक्की में रखे पांच लाख रुपये निकाल लिये.

रुपये लूटने के बाद अपराधी बेतिया की ओर भाग गये. सफी अख्तर जब तक मदद की गुहार लगाते, तब तक अपराधी फरार हो चुके थे. उन्होंने बाद में पुलिस को मामले की जानकारी दी. सफी ने बताया, वह बेतिया स्थित यूनियन बैंक से तीन लाख रुपये निकाल कर लाये थे, जबकि दो लाख रुपये उन्होंने अपनी पंप सेट की दुकान से लिया था.

रुपयों से जमीन की खरीदारी करना था. सफी के आवेदन पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है. बेतिया की ओर जानेवाली मोटरसाइकिलों की तलाशी भी ली गयी, लेकिन बदमाश पुलिस के हत्थे नहीं चढ़े.

* बेतिया से रुपये लेकर चनपटिया लौट रहा था व्यवसायी
* जमीन की डील की एवज में देने थे रुपये

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन