गोली मारने की धमकी

* तीन लाख की रंगदारी मांगी, प्राथमिकी दर्जबेतिया/नौतन : नौतन थाना के शिवराजपुर निवासी अश्विनी कुमार पांडेय से तीन लाख की रंगदारी की मांग की गयी है. रंगदारी नहीं देने पर गोली मारने की धमकी दी गयी है. इस घटना से आहत श्री पांडेय ने आरोपित के खिलाफ स्थानीय थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है. […]
* तीन लाख की रंगदारी मांगी, प्राथमिकी दर्ज
बेतिया/नौतन : नौतन थाना के शिवराजपुर निवासी अश्विनी कुमार पांडेय से तीन लाख की रंगदारी की मांग की गयी है. रंगदारी नहीं देने पर गोली मारने की धमकी दी गयी है. इस घटना से आहत श्री पांडेय ने आरोपित के खिलाफ स्थानीय थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है.
दर्ज प्राथमिकी में श्री पांडेय ने आरोप लगाया है कि 21 जून की संध्या उनके मोबाइल नंबर पर एक नंबर से फोन आया फोन करने वाले ने अपने आप को पूर्वी चंपारण का निवासी बताया. श्री पांडेय ने आरोप लगाया है कि फोन करने वाले ने तीन लाख की रंगदारी की मांग की और नहीं देने पर गोली मार देने की धमकी दी. इसके बाद उन्होंने अपना नंबर बदल कर दूसरे कंपनी का सिम ले लिया.
फिर 23 जून की सुबह उसी नंबर से उन्हें को फोन आया और फोन करने वाले ने कहा कि दो दिनों के अंदर रुपया नहीं मिला तो तेरे पूरे परिवार को गोली मार दी जायेगी. इस घटना से श्री पांडये का पूरा परिवार दहशत में है. इधर, नौतन थानाध्यक्ष मनोज मोहन ने बताया कि इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है. मामले की जांच की जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










