महिला को घर से निकाल पति ने कर ली दूसरी शादी
चनपटिया : दहेज के खातिर विवाहिता को मारपीट कर घर से निकाल देने व पति द्वारा पहली पत्नी के रहते दूसरी शादी कर लिया है. इस संबंध में पीड़ित पहली पत्नी खरग पोखरिया पंचायत के पुरैना निवासी अर्चना कुमारी उर्फ अर्चना देवी ने पति, मुकेश ठाकुर, ससुर पारस ठाकुर,सास उमरावती देवी,भसुर नीरज ठाकुर,देवर रितेश ठाकुर,ननद […]
चनपटिया : दहेज के खातिर विवाहिता को मारपीट कर घर से निकाल देने व पति द्वारा पहली पत्नी के रहते दूसरी शादी कर लिया है. इस संबंध में पीड़ित पहली पत्नी खरग पोखरिया पंचायत के पुरैना निवासी अर्चना कुमारी उर्फ अर्चना देवी ने पति, मुकेश ठाकुर, ससुर पारस ठाकुर,सास उमरावती देवी,भसुर नीरज ठाकुर,देवर रितेश ठाकुर,ननद संगीता देवी,जेठानी अमृता देवी,व नंदोई हीरालाल ठाकुर को नामजद करते हुए चनपटिया थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है.
जिसके अनुसार अर्चना की शादी जून 2018 में मुकेश ठाकुर के साथ हुई थी. शादी में अर्चना के पिता ने सामर्थ्य अनुसार नकद व समान दहेज में दिया था. इधर अर्चना के ससुराल वालों ने सोने की चेन व तीन लाख नकद दहेज की मांग करने लगे. उसके पिता द्वारा उनकी डिमांड पूरा नहीं कर पाने पर अर्चना के साथ मारपीट किया जाने लगा. इससे वह अपने मायके चली आई.
जहां से मई 2019 में उसे उसके ससुराल वाले बुलाकर मुंबई के बदलापुर थाना क्षेत्र के शांतिनगर स्थित अपने दूसरे मकान पर ले गये. वहां जाने पर अर्चना को पता चला कि उसका पति मुकेश ठाकुर एक सोनी कुमारी नाम की एक लड़की से शादी कर लिया है. इसको लेकर अर्चना ने जब विरोध किया तो वहां भी उसके साथ मारपीट की गयी.
अर्चना द्वारा इसकी शिकायत बदलापुर थाना में की गयी. जहां उसके पति घरवालों द्वारा बॉन्ड बनाकर आगे से ऐसा नहीं करने की बात कही गई. इस संबंध में प्रभारी थानाध्यक्ष निरंजन कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए