3.50 लाख नकद समेत लाखों के सामान उड़ाये
Updated at : 18 Feb 2020 1:10 AM (IST)
विज्ञापन

नरकटियागंज : शहर के प्रकाश नगर वार्ड 12 में बीती रात गुड्डू वर्णवाल के घर चोरों ने भीषण चोरी की घटना को अंजाम दिया है. चोरों ने चोरी की घटना को उस वक्त अंजाम दिया, जब घर के सभी सदस्य एक शादी समारोह में भाग लेने दूसरी जगह गये थे. चोरों ने घर में रखे […]
विज्ञापन
नरकटियागंज : शहर के प्रकाश नगर वार्ड 12 में बीती रात गुड्डू वर्णवाल के घर चोरों ने भीषण चोरी की घटना को अंजाम दिया है. चोरों ने चोरी की घटना को उस वक्त अंजाम दिया, जब घर के सभी सदस्य एक शादी समारोह में भाग लेने दूसरी जगह गये थे. चोरों ने घर में रखे 3.50 लाख नकदी रुपये और करीब 9 लाख के आभूषण समेत अन्य सामान पर हाथ साफ कर दिया.
चोरी की घटना की सूचना मिलते ही शिकारपुर थानाध्यक्ष कृष्ण कुमार गुप्ता सदल बल प्रकाश नगर पहुंचे और घटना के बारे में जानकारी ली. थानाध्यक्ष ने बताया की चोरी मामले में पीड़ित के शिकायत पर एफआईआर दर्ज की जा रही है.इधर गृह स्वामी गुड्डू वर्णवाल ने बताया की घर के सभी सदस्य एक शादी समारोह में भाग लेने पोखरिया गांव गये थे.
सोमवार की सुबह जब घर लौटे तो घर के मुख्य दरवाजे का ताला टूटा हुआ था. घर के अंदर के तीन अन्य कमरों का भी ताला और अलमीरा तोड़ चोरों ने नकदी 3.50 लाख रुपये, महिलाओं के कीमती आभूषण समेत अन्य सामान की चोरी कर ली है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




