पश्चिमी चंपारण : 20 लाख के छुहारे के साथ पांच नावें जब्त
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 04 Jan 2020 9:25 AM
वाल्मीकिनगर (पश्चिमी चंपारण) : भारत-नेपाल सीमा पर एसएसबी 21वीं वाहिनी रामपुरवा के चकदहवा बीओपी डी कंपनी के अधिकारी व जवानों ने शुक्रवार की सुबह गंडक नदी के 12 नंबर ठोकर के पास 20 लाख रुपये मूल्य का छुहारा जब्त किया. असिस्टेंट कमांडेंट देवेंद्र उपाध्याय ने बताया कि गुरुवार की रात सूचना मिली थी कि नेपाल […]
वाल्मीकिनगर (पश्चिमी चंपारण) : भारत-नेपाल सीमा पर एसएसबी 21वीं वाहिनी रामपुरवा के चकदहवा बीओपी डी कंपनी के अधिकारी व जवानों ने शुक्रवार की सुबह गंडक नदी के 12 नंबर ठोकर के पास 20 लाख रुपये मूल्य का छुहारा जब्त किया. असिस्टेंट कमांडेंट देवेंद्र उपाध्याय ने बताया कि गुरुवार की रात सूचना मिली थी कि नेपाल से गंडक नदी के रास्ते तस्करी का सामान आनेवाला है.
इसके बाद एसएसबी की टीम ने गंडक नदी के 12 नंबर ठोकर के पास जांच शुरू की. इस दोरान पांच नावों में सवार तस्कर गंडक नदी में कूद कर नेपाल की तरफ भाग गये. कंपनी कमांडर ने बताया कि नाव की तलाशी लेने पर 60 बोरा छुहारा बरामद किया गया. हालांकि, नदी के किनारे आने से पहले ही नावों पर सवार सीाी तस्कर फरार हो गये.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










