1.03 लाख बिजली उपभोक्ता ब्लैकलिस्टेड

Updated at : 26 Oct 2019 1:02 AM (IST)
विज्ञापन
1.03 लाख बिजली उपभोक्ता ब्लैकलिस्टेड

बेटिया : नार्थ बिहार पॉवर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी को जिले की बिजली आपूर्ति में 4.02 करोड़ का नुकसान हो रहा है. बार-बार की हिदायत के बावजूद लक्ष्य व आपूर्ति के अनुरूप वसूली नहीं हो पायी है. स्थिति से आजिज कंपनी प्रबंधन ने डिवीजन की आपूर्ति घटाने की चेतावनी दी है. तीन माह या अधिक से अपने […]

विज्ञापन

बेटिया : नार्थ बिहार पॉवर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी को जिले की बिजली आपूर्ति में 4.02 करोड़ का नुकसान हो रहा है. बार-बार की हिदायत के बावजूद लक्ष्य व आपूर्ति के अनुरूप वसूली नहीं हो पायी है. स्थिति से आजिज कंपनी प्रबंधन ने डिवीजन की आपूर्ति घटाने की चेतावनी दी है.

तीन माह या अधिक से अपने बिजली का भुगतान नहीं करने में चिन्हित उपभोक्ताओं कनेक्शन अभियान चला कर काटने का आदेश मिला है. बिजली आपूर्ति के कार्यपालक अभियंता दिवाकर लाल ने बताया कि दिवाली के बाद बकायेदारों के घर व प्रतिष्ठानों की आपूर्ति रोकने के साथ बकाया वसूली को ले मुकदमा दर्ज कराया जाएगा.
उन्होंने बताया जिले के कुल 3.26 लाख कनेक्शन धारकों में से 1.03 लाख को तीन माह उससे अधिक समय से अपने बिजली बिल का भुगतान नहीं करने में चिन्हित किया गया है. ब्लैकलिस्टेड श्रेणी में चिन्हित ऐसे उपभोक्ताओं का कनेक्शन क्रमवार काटा जायेगा. इसके साथ ही बकाया वसूली के लिये मुकदमा भी दायर करने का आदेश है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन