सीएसपी संचालक ने महिला के बैंक खाते से निकाला रुपये
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 25 Jun 2019 1:30 AM
चनपटिया : थाना क्षेत्र के चुहड़ी बाजार निवासी व उत्तर बिहार ग्रामीण बैंक के सीएसपी संचालक अरविंद कुमार गुप्ता पर दर्जनों लोगों के खाता से आधार कार्ड के जरिये हजारों रुपये की अवैध निकासी का आरोप लगा है. इस संबंध में पीड़ित मिश्रौली निवासी ललिता देवी, सुशिला देवी, सरिता देवी, रामावती, माया देवी ने स्थानीय […]
चनपटिया : थाना क्षेत्र के चुहड़ी बाजार निवासी व उत्तर बिहार ग्रामीण बैंक के सीएसपी संचालक अरविंद कुमार गुप्ता पर दर्जनों लोगों के खाता से आधार कार्ड के जरिये हजारों रुपये की अवैध निकासी का आरोप लगा है.
इस संबंध में पीड़ित मिश्रौली निवासी ललिता देवी, सुशिला देवी, सरिता देवी, रामावती, माया देवी ने स्थानीय थाने में सीएसपी संचालक पर आवेदन दिया है. जिसके अनुसार उक्त सीएसपी संचालक आधार कार्ड नम्बर लेकर अंगूठा रखवा लिया और कहा कि पैसा नहीं निकल रहा है और बाद में उक्त लोगो के खाते से हजारों रुपये की निकासी कर ली.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










