चावल बरामदगी मामले में ट्रैक्टर ट्रेलर को जब्त करेगी सरकार

बेतिया : रामनगर में चावल जब्ती मामले में ट्रैक्टर-टेलर को अधिहरण किया जायेगा. इसको लेकर बगहा एसपी अरविंद कुमार गुप्ता ने जिलाधिकारी डॉ. निलेश रामचंद्र देवरे को ट्रैक्टर-टेलर व जब्त चावल को राज्य सात करने को लेकर प्रस्ताव भेजा है. भेजे गए प्रस्ताव में ट्रैक्टर संख्या- बीआर-22-क्यू -8976 व ट्रेलर को राज्यसात करने की आवश्यक […]
बेतिया : रामनगर में चावल जब्ती मामले में ट्रैक्टर-टेलर को अधिहरण किया जायेगा. इसको लेकर बगहा एसपी अरविंद कुमार गुप्ता ने जिलाधिकारी डॉ. निलेश रामचंद्र देवरे को ट्रैक्टर-टेलर व जब्त चावल को राज्य सात करने को लेकर प्रस्ताव भेजा है. भेजे गए प्रस्ताव में ट्रैक्टर संख्या- बीआर-22-क्यू -8976 व ट्रेलर को राज्यसात करने की आवश्यक बताया है. डीएम को भेजे गए प्रस्ताव में बगहा एसपी ने बताया है कि 4 सितंबर 2019 को रामनगर पुलिस ने ट्रेलर पर कालाबाजारी की नीयत से रखे 45 बोरा चावल जब्त किया था.
जबकि ट्रैक्टर चालक गाड़ी लेकर फरार हो गया था, लेकिन पुलिस ने ट्रैक्टर को 21 फरवरी 2018 को गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर जब्त कर ली थी. इसको लेकर आवश्यक वस्तु अधिनियम की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई थी. जिसमें चावल व ट्रेलर जब्ती मामले में राज्यसात करने को लेकर बगहा एसपी ने 21 जनवरी 2018 को ही प्रस्ताव भेज दिया था. ट्रैक्टर की जब्ती नहीं होने के कारण प्रस्ताव नहीं भेजा गया, लेकिन पुलिस ने जब ट्रैक्टर जब्त कर ली. उसके बाद चावल, टेलर व ट्रैक्टर को एक साथ राज्यसात करने का प्रस्ताव भेजा है.
टैंकर की बैट्री चोरी : बेतिया. हरिवाटिका चौक स्थित शाही पेट्रोल पंप के समीप खड़ी एक टैंकर से अज्ञात चोरों ने बैट्री चोरी कर ली है. इस मामले में राम प्रसाद पांडेय ने मुफस्सिल थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है.
थानाध्यक्ष अशोक कुमार ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है. बताया जाता है कि टैंकर पंप के समीप खड़ा किया गया था. इसी दौरान चोरों ने उसकी बैट्री गायब कर दिया. टैंकर पेट्रोल पंप मालिक का बताया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




