मझौलिया व जगदीशपुर में आज से एक सप्ताह तक दिन में नहीं मिलेगी बिजली
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

बेतिया : बिजली विभाग के तार व पोल बदलने की योजना ने मझौलिया व जगदीशपुर क्षेत्र के लोगों की मुश्किले बढ़ा दी है. चरम पर चल रहे गर्मी के प्रकोप के बीच बिजली सप्लाई बहाल रहने की जगह विभाग ने आठ दिनों के लिए बिजली सेवा ठप कर दी है. शनिवार से 15 जून तक […]
विज्ञापन
बेतिया : बिजली विभाग के तार व पोल बदलने की योजना ने मझौलिया व जगदीशपुर क्षेत्र के लोगों की मुश्किले बढ़ा दी है. चरम पर चल रहे गर्मी के प्रकोप के बीच बिजली सप्लाई बहाल रहने की जगह विभाग ने आठ दिनों के लिए बिजली सेवा ठप कर दी है. शनिवार से 15 जून तक मझौलिया व जगदीशपुर क्षेत्र में रोज बिजली की कटौती की जाएगी. यह कटौती सुबह नौ बजे से लेकर शाम छह बजे तक रहेगी.
बिजली विभाग के जेई धीरज कुमार ने बताया कि मोतिहारी व माधोपुर ग्रिड के बीच लगे 33 हजार के तार व इसके पोल को बदलने के लिए यह कटौती की जा रही है. उन्होंने बताया कि इस कटौती से मझौलिया प्रखंड के क्षेत्र के अलावा नौतन प्रखंड के जगदीशपुर क्षेत्र प्रभावित होंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










