चुनाव नतीजा जानने काे पूरे दिन फोन व टीवी से चिपके रहे लोग

बेतिया : लोकसभा चुनाव के मतगणना के दौरान गुरुवार को पूरे दिन शहर की सड़कें सुनसान रही. लोग परिणाम जानने को लेकर उत्सुक रहे. यह उत्सुकता इतनी थी कि ज्यादातर लोग घर में बैठकर लोग टीबी व मोबाइल से चिपके रहे. मिनटो���-मिनटों पर लोगों ने फोन कर अपने जानने वालों से रुझान पर चर्चा करते […]
बेतिया : लोकसभा चुनाव के मतगणना के दौरान गुरुवार को पूरे दिन शहर की सड़कें सुनसान रही. लोग परिणाम जानने को लेकर उत्सुक रहे. यह उत्सुकता इतनी थी कि ज्यादातर लोग घर में बैठकर लोग टीबी व मोबाइल से चिपके रहे. मिनटों-मिनटों पर लोगों ने फोन कर अपने जानने वालों से रुझान पर चर्चा करते रहे.
सजी रहीं फूल-मालाओं की दुकानें : शहर के विभिन्न क्षेत्रों में फूल मालाओं की दुकानें सुबह से ही सजी रही. हजारों मालाएं मौके पर उपलब्ध थी. बोरों व टोकरों में भरकर इन फूल मालाओं को पानी दे देकर दुकानदार सुरक्षित रखने की भी कोशिश कर रहे थे. ताकि नतीजा घोषित होने के बाद कार्यकर्ता व सहयोगी इसे खरीद कर जश्न मना सकें.
हालांकि दुकानदारों ने किसी तरह का आर्डर नहीं मिलने की बात कही. लेकिन इन दुकानदारों का आत्मविश्वास इतना ऊंचा था कि वह निश्चिंत थे कि सारी की सारी फूल-मालाएं आज चुनाव के नतीजे घोषित होने के बाद बिक जाएंगी. और हुआ भी ऐसा ही. शाम तक सारे फूल माला बिक गये.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










