एंटी रैबीज इंजेक्शन खत्म भटकने को मरीज विवश

बेतिया : गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज सह अस्पताल में एंटी रैबीज इंजेक्शन समाप्त हो चुका हैं. इससे कुत्ता, सियार, बिल्ली के काटने के बाद यहां पहुंचने वाले मरीज इंजेक्शन के लिए भटकने को विवश हैं. जानकारी के अनुसार हर दिन करीब दो दर्जन विभिन्न पशुओं के काटने से जख्मी मरीज अस्पताल पहुंच रहे हैं, लेकिन आरोप […]
बेतिया : गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज सह अस्पताल में एंटी रैबीज इंजेक्शन समाप्त हो चुका हैं. इससे कुत्ता, सियार, बिल्ली के काटने के बाद यहां पहुंचने वाले मरीज इंजेक्शन के लिए भटकने को विवश हैं. जानकारी के अनुसार हर दिन करीब दो दर्जन विभिन्न पशुओं के काटने से जख्मी मरीज अस्पताल पहुंच रहे हैं, लेकिन आरोप है कि उन्हें एंटी रैबीज इंजेक्शन नहीं मिल रहा हैं.
यह स्थिति विगत कुछ दिनों से बनी हुई हैं. एंटी रैबीज नहीं होने के कारण मरीजों के साथ-साथ अस्पताल कर्मियों की परेशानी भी काफी बढ़ गई हैं. उन्हें हर दिन दर्जनों लोगों के कोपभाजन का शिकार बनना पड़ रहा हैं. विभागीय जानकारों की माने तो अस्पताल प्रशासन ने जनवरी में ही 10 हजार वायल एंटी रैबीज का डिमांड किया. लेकिन विभाग की ओर से पार्ट बाइ पार्ट कर अब तक महज चार हजार वायल ही अस्पताल को उपलब्ध कराया गया है. नतीजतन मरीजों की परेशानी हर दिन बढ़ती ही जा रही हैं.
खासकर वैसे मरीज ज्यादा ही परेशान हैं, जो गरीब, असहाय व लाचार हैं. वे एक इंजेक्शन के लिए हर दिन अस्पताल का चक्कर लगा रहे हैं. हालांकि उनकी समस्या जस की तस बनी हुई हैं. कारण एंटी रैबीज इंजेक्शन नहीं होने की वजह से उन्हे बैरंग लौटना पड़ रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




