बरात में बोलेरो मालिक की गोली मार कर हत्या
चनपटिया : गोपालपुर थाने के बकुलहर मठ के समीप बरात में आये चालक सह बोलेरो मालिक अवरैया तिवारी टोला निवासी सुदामा साह की गोली मारकर हत्या कर दी गयी. अपराधियों ने वारदात को उस अंजाम दिया, जब सुदामा बोलेरो की आगे वाली सीट पर सोये हुए खे. इसी दौरान पीछे वाले गेट से दाखिल हुए […]
चनपटिया : गोपालपुर थाने के बकुलहर मठ के समीप बरात में आये चालक सह बोलेरो मालिक अवरैया तिवारी टोला निवासी सुदामा साह की गोली मारकर हत्या कर दी गयी. अपराधियों ने वारदात को उस अंजाम दिया, जब सुदामा बोलेरो की आगे वाली सीट पर सोये हुए खे. इसी दौरान पीछे वाले गेट से दाखिल हुए अपराधियों ने करीब से सुदामा के सिर में गोली मार हत्या कर दी.
घटना की जानकारी लोगों को तब हुई, जब वे चालक को जगाने के लिए पहुंचे. इसके बाद लोग आक्रोशित हो उठे और शव के साथ सड़क जाम व प्रदर्शन शुरू कर दिया. सूचना पर पहुंची पुलिस ने आक्रोशित लोगों को समझाने की कोशिश की, लेकिन सभी डाग स्कवॉयड बुलाकर मामले की जांच करने पर अड़ गये. इसे देख स्वान दस्ता को बुलाया गया, लेकिन जांच में कुछ हाथ नहीं लगा.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए