एक करोड़ की चरस के साथ दो तस्कर धराये
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

मैनाटांड़ : पांच किलो आठ सौ ग्राम चरस के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया गया है. . 47वीं बटालियन जी कंपनी इनरवा के इंस्पेक्टर आरपट गिरि ने बताया कि पिलर संख्या 420/2 के समीप बाइक पर आ रहे दो युवकों को रोक कर तलाशी ली गयी. इस दौरान बाइक से पांच किलो आठ सौ […]
विज्ञापन
मैनाटांड़ : पांच किलो आठ सौ ग्राम चरस के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया गया है. . 47वीं बटालियन जी कंपनी इनरवा के इंस्पेक्टर आरपट गिरि ने बताया कि पिलर संख्या 420/2 के समीप बाइक पर आ रहे दो युवकों को रोक कर तलाशी ली गयी. इस दौरान बाइक से पांच किलो आठ सौ ग्राम चरस जब्त की गयी.
कार्रवाई के दौरान बाइक सहित दो संदिग्धों को गिरफ्तार किया गया. गिरफ्तार तस्कर की पहचान नेपाल के पर्सा जिला के पाड़ेपुर पिड़ारी निवासी मनक महतो एवं विनोद महतो के रूप में हुई है.
जब्त चरस की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत एक करोड़ सोलह लाख तीस हजार रुपये आंकी गयी है. एसएसबी ने इस मामले में अग्रेतर कार्रवाई शुरू कर दी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










