पश्चिमी चंपारण : उपेंद्र कुशवाहा ने नीतीश पर साधा निशाना, कहा- जदयू से हमारा गठबंधन नहीं, सरकार को उखाड़ फेंकेंगे
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

वाल्मीकिनगर (पश्चिमी चंपारण) : वाल्मीकिनगर में चल रहा राष्ट्रीय लोक समता पार्टी (रालोसपा) का चिंतन शिविर बुधवार को समाप्त हो गया. अंतिम दिन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, जदयू तथा भाजपा के खिलाफ कड़े तेवर वाले वक्तव्य देकर कुशवाहा ने एक तरह से अपनी राजनीतिक लाइन स्पष्ट कर दी है. रालोसपा ने नीतीश सरकार को जनविरोधी करार […]
विज्ञापन
वाल्मीकिनगर (पश्चिमी चंपारण) : वाल्मीकिनगर में चल रहा राष्ट्रीय लोक समता पार्टी (रालोसपा) का चिंतन शिविर बुधवार को समाप्त हो गया. अंतिम दिन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, जदयू तथा भाजपा के खिलाफ कड़े तेवर वाले वक्तव्य देकर कुशवाहा ने एक तरह से अपनी राजनीतिक लाइन स्पष्ट कर दी है. रालोसपा ने नीतीश सरकार को जनविरोधी करार देते हुए इसे उखाड़ फेंकने का संकल्प लिया है.
उन्होंने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में उन्होंने सुधार के जो प्रस्ताव दिये थे, उस पर भी राज्य सरकार ने कोई अमल नहीं किया. शिक्षा का बेड़ा गर्क हो गया है. ऐसे में अब इस सरकार को उखाड़ फेंकना बहुत जरूरी है. इसके लिए रालोसपा के कार्यकर्ता संकल्पित हो चुके हैं. कुशवाहा ने नीतीश कुमार की सरकार को पाखंडी तक करार दे दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










