नरकटियागंज : रेप के बाद युवती की हत्या, क्षत-विक्षत मिली लाश
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :30 Aug 2018 8:13 AM (IST)
विज्ञापन

नरकटियागंज : शिकारपुर थाना क्षेत्र के डीके शिकारपुर गांव में बुधवार की अहले सुबह गन्ने के खेत में एक अज्ञात युवती की क्षत-विक्षत लाश मिलने के बाद पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गयी. युवती का पूरा शरीर सड़ गया है और शरीर के कई अंग गायब हैं. शरीर पर केवल बैंगनी रंग की सलवार और […]
विज्ञापन
नरकटियागंज : शिकारपुर थाना क्षेत्र के डीके शिकारपुर गांव में बुधवार की अहले सुबह गन्ने के खेत में एक अज्ञात युवती की क्षत-विक्षत लाश मिलने के बाद पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गयी. युवती का पूरा शरीर सड़ गया है और शरीर के कई अंग गायब हैं. शरीर पर केवल बैंगनी रंग की सलवार और हरे रंग की समीज के कुछ हिस्से नजर आ रहे हैं.
युवती की कहीं और दुष्कर्म कर हत्या के बाद साक्ष्य छिपाने की नीयत से लाश को खेत में फेंके जाने की बात ग्रामीण कर रहे हैं. बुधवार की अहले सुबह जब गांव के कुछ ग्रामीण शौच के लिए सरेह की ओर गये, तो उन्हें दुर्गंध महसूस हुई. पहले तो उन्हें लगा कि कोई जानवर मर गया होगा, लेकिन जैसे ही गन्ने के खेत पहुंचे युवती की लाश देखकर सन्न रह गये. घटना की सूचना शिकारपुर पुलिस को दी गयी.
सूचना मिलते ही एसआई एलपी सिंह सदल बल घटनास्थल पर पहुंचे और लाश को कब्जे में ले लिया. थानाध्यक्ष जितेंद्र प्रसाद ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए बेतिया भेज दिया गया है. युवती कौन है, इसकी छानबीन की जा रही है. उसके साथ दुष्कर्म हुआ है की नहीं, इसके बारे में पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










