पत्नी के वियोग में लगायी फांसी

Published at :30 Apr 2014 5:36 AM (IST)
विज्ञापन
पत्नी के वियोग में लगायी फांसी

बेतियाः पत्नी के वियोग में फंदा लगा कर पति ने आत्महत्या करने की कोशिश की. परिजनों ने आनन-फानन में उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भरती कराया, जहां उसकी स्थिति फिलहाल स्थिर है. युवक बलथर थाना क्षेत्र के परसौनी गांव निवासी घुटन साह है. जानकारी के अनुसार, घुटन साह की नवविवाहिता ने गत दिन […]

विज्ञापन

बेतियाः पत्नी के वियोग में फंदा लगा कर पति ने आत्महत्या करने की कोशिश की. परिजनों ने आनन-फानन में उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भरती कराया, जहां उसकी स्थिति फिलहाल स्थिर है. युवक बलथर थाना क्षेत्र के परसौनी गांव निवासी घुटन साह है. जानकारी के अनुसार, घुटन साह की नवविवाहिता ने गत दिन पूर्व किसी शादी में नेपाल स्थित चरगांहा गांव अपने मायके गयी थी.

वह अब यहां आने से इनकार कर रही है. इसको लेकर उसके पति ने मंगलवार को अपने बीबी से मोबाइल पर बात की. जहां बीबी ने फिर वही बात दोहरायी. इस पर युवक ने अपने घर में ही रस्सी का फंदा लगाने लगा. आसपास खेल रहे बच्चों ने देख कर हल्ला किया, तब जाकर परिजनों ने रस्सी काट उसे सदर अस्पताल में भरती कराया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन