दुष्कर्म पीड़िता को हत्या की धमकी

बेतियाः नगर थाना क्षेत्र के संतघाट निवासी दुष्कर्म पीड़िता को अब हत्या की धमकी मिल रही है. इसको लेकर पीड़िता ने डीआइजी प्रदीप कुमार श्रीवास्तव को आवेदन देकर जान- माल सुरक्षा की गुहार लगायी है. पीड़िता ने बताया है कि गत 31 दिसंबर की शाम एक कथित चिकित्सक प्रमोद कुमार, संजय कुमार, देवदत्त कुमार व […]
बेतियाः नगर थाना क्षेत्र के संतघाट निवासी दुष्कर्म पीड़िता को अब हत्या की धमकी मिल रही है. इसको लेकर पीड़िता ने डीआइजी प्रदीप कुमार श्रीवास्तव को आवेदन देकर जान- माल सुरक्षा की गुहार लगायी है.
पीड़िता ने बताया है कि गत 31 दिसंबर की शाम एक कथित चिकित्सक प्रमोद कुमार, संजय कुमार, देवदत्त कुमार व मुकुल ध्वज उर्फ अश्विनी ने उसके घर में घुस कर उसके साथ दुष्कर्म किया.
घटना को लेकर नगर थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. अब आरोपियों द्वारा केस उठाने के लिये जान मारने की धमकी उसे व उसके परिवार वालों को दी जा रही है. पीड़िता ने बताया है कि दुष्कर्म के आरोपित डॉ प्रमोद कुमार फर्जी नर्सिग होम के संचालन में जेल में हैं. लेकिन पुलिस इस मामले में अभी उनको रिमांड पर नहीं लिया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










