एचएम पर होगा केस

Published at :27 Apr 2014 5:43 AM (IST)
विज्ञापन
एचएम पर होगा केस

बेतियाः विद्यालय भवन निर्माण की राशि के गबन मामले में दो एचएम पर प्राथमिकी दर्ज करने का निर्देश डीइओ ने दिया है. जिला कार्यक्रम पदाधिकारी प्रारंभिक शिक्षा राजकुमार ने बताया कि चनपटिया प्रखंड के प्रा वि शुहुहुर दुबौलिया के प्रधानाध्यापक नरेंद्र राम द्वारा दो विद्यालय भवनों का निर्माण छत तक करा कर छोड़ दिया गया […]

विज्ञापन

बेतियाः विद्यालय भवन निर्माण की राशि के गबन मामले में दो एचएम पर प्राथमिकी दर्ज करने का निर्देश डीइओ ने दिया है. जिला कार्यक्रम पदाधिकारी प्रारंभिक शिक्षा राजकुमार ने बताया कि चनपटिया प्रखंड के प्रा वि शुहुहुर दुबौलिया के प्रधानाध्यापक नरेंद्र राम द्वारा दो विद्यालय भवनों का निर्माण छत तक करा कर छोड़ दिया गया है.

जबकि उनके द्वारा छत ढलाई तक की संपूर्ण राशि की निकासी की जा चुकी है. वहीं नौतन प्रखंड के प्रा वि पठानपट्टी कुड़िया के प्रधानाध्यापक द्वारा भी राशि का उठाव कर भवन निर्माण नहीं कराया जा रहा था. बार-बार निर्देश के बाद भी निर्माण पूर्ण नहीं होने पर दोनों विद्यालय प्रधानों पर राशि गबन की प्राथमिकी दर्ज करने का निर्देश दिया गया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन