सोमवारी पर शृंगार के साथ शिव की महाआरती

बेतिया : प्रत्येक वर्ष की भांति इस बार भी स्थानीय पीपल महादेव मंदिर जनता सिनेमा चौक पर श्रावण के सोमवार को महाआरती का आयोजन किया गया. इस दौरान विहिप के वार्ड अध्यक्ष दिनेश सिंघानिया व उनके सहयोगियों की ओर से शिव लिंग का भव्य श्रृंगार किया गया था. इस दौरान शिवलिंग पर जलाभिषेक के साथ […]
बेतिया : प्रत्येक वर्ष की भांति इस बार भी स्थानीय पीपल महादेव मंदिर जनता सिनेमा चौक पर श्रावण के सोमवार को महाआरती का आयोजन किया गया. इस दौरान विहिप के वार्ड अध्यक्ष दिनेश सिंघानिया व उनके सहयोगियों की ओर से शिव लिंग का भव्य श्रृंगार किया गया था. इस दौरान शिवलिंग पर जलाभिषेक के साथ भव्य भजन-कीर्तन व पूजा-अर्चना के बाद महाआरती की गयी. इसमें भारी संख्या में श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया और पूजा के बाद प्रसाद वितरण में शामिल हुए. मौके पर अनिल झा, रमण गुप्ता, सूरज कुमार, विजय सिंघानिया, नारायण जालान, मनोज वर्णवाल समेत कई गणमान्यजन श्रद्धालु महिलाएं मौजूद रहीं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




