15 वर्षीया किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म

Published at :26 Jul 2017 5:12 AM (IST)
विज्ञापन
15 वर्षीया किशोरी  से सामूहिक दुष्कर्म

बगहा : सेमरा थाना क्षेत्र के पचगांवा गांव में 15 वर्षीया किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है. आरोप है कि लड़की की सहेलियां उसे एक महिला के घर ले गयी, जहां पहले से मौजूद चार लोगों ने उसे नशा खिला कर उसके साथ दुष्कर्म किया. वह चिखती चिल्लाती रही, लेकिन […]

विज्ञापन

बगहा : सेमरा थाना क्षेत्र के पचगांवा गांव में 15 वर्षीया किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है. आरोप है कि लड़की की सहेलियां उसे एक महिला के घर ले गयी, जहां पहले से मौजूद चार लोगों ने उसे नशा खिला कर उसके साथ दुष्कर्म किया. वह चिखती चिल्लाती रही, लेकिन किसी ने उसकी मदद नहीं की. इस संबंध में पीड़िता ने महिला थाना बगहा में प्राथमिकी दर्ज करायी है, जिसमें कहा गया है कि वह गांव की ही अपनी

15 वर्षीया किशोरी
सहेली सीता के घर गयी थी.वहां आशा देवी, सुशीला देवी एवं पूनम देवी भी मौजूद थीं. उसे वहां धोखे से नशा खिला दिया गया. इसके बाद सकलदेव केवट, दिनेश केवट, प्रेमसागर केवट तथा गोविंद केवट ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया. थानाध्यक्ष दुष्यंत कुमार ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन