रक्सौल एयरपोर्ट के लिए जमीन अधिग्रहण शुरू, किसानों को जल्द मिलेगा मुआवजा, बड़े विमानों की होगी एंट्री

Published by : Paritosh Shahi Updated At : 16 Dec 2025 5:19 PM

विज्ञापन

रक्सौल एयरपोर्ट के लिए जमीन अधिग्रहण शुरू

Raxaul Airport: रक्सौल एयरपोर्ट के लिए किसानों से जमीन अधिग्रहण के लिए अनापत्ति प्रमाण पत्र (NOC) लिया जा रहा है. भूमि अधिग्रहण और मुआवजा प्रक्रिया शुरू होने से एयरपोर्ट विस्तार का रास्ता साफ हो जायेगा.

विज्ञापन

Raxaul Airport: रक्सौल एयरपोर्ट को लेकर खुशखबरी आई है. रनवे विस्तार के लिए किसानों से जमीन अधिग्रहण के लिए अनापत्ति प्रमाण पत्र (NOC) लिया जा रहा है. पिछले एक सप्ताह से रक्सौल अंचल के चंदुली, सिसवा, एकडेरवा और भरतमही गांव के किसानों को नोटिस देकर इसकी जानकारी दी जा रही है.

नोटिस में किसानों से कहा गया है कि वे जमीन अधिग्रहण के लिए अपनी सहमति दें. इसके लिए किसानों को जिला भू-अर्जन पदाधिकारी (District Land Acquisition Officer) के नाम एक पत्र देना होगा, जिसमें यह लिखना होगा कि अगर सरकार उनकी जमीन लेती है तो उन्हें कोई आपत्ति नहीं है.

इसके साथ ही एयरपोर्ट के लिए जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया औपचारिक रूप से शुरू हो गई है. सरकार ने इस काम के लिए 207 करोड़ रुपये का बजट जारी किया है. योजना के तहत कुल 139 एकड़ जमीन का अधिग्रहण किया जाना है.

पहले से 100 एकड़ से ज्यादा जमीन है उपलब्ध

रक्सौल एयरपोर्ट के पास पहले से ही 100 एकड़ से ज्यादा जमीन मौजूद है. एयरपोर्ट के विस्तार के लिए इसके अलावा 139 एकड़ और जमीन की जरूरत है. इसके लिए बिहार सरकार ने करीब दो साल पहले ही भू-अर्जन विभाग (Land Acquisition Department) को जमीन अधिग्रहण का प्रस्ताव तैयार करने का निर्देश दिया था.

भू-अर्जन विभाग ने खेसरा के हिसाब से जमीन का पूरा प्रस्ताव बनाकर सरकार को भेज दिया था. अब सरकार ने जमीन अधिग्रहण को मंजूरी दे दी है और किसानों को मुआवजा देने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है. जिन किसानों ने जमीन देने पर अनापत्ति दे दी है, उन्हें जल्द ही मुआवजा मिलना शुरू हो जाएगा.

फिलहाल रक्सौल एयरपोर्ट पर 1097 मीटर लंबा रनवे है. एयरपोर्ट को और बेहतर बनाने के लिए इसे बढ़ाकर 1372 मीटर तक लंबा किया जाएगा. इससे भविष्य में बड़े विमानों के संचालन की संभावना भी बढ़ेगी.

बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

पीएमओ ने दिया जवाब

सामाजिक कार्यकर्ता डॉ. स्वयंभू शलभ ने रक्सौल एयरपोर्ट को शुरू करने को लेकर प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) को पत्र लिखकर जानकारी मांगी थी. इसके जवाब में पीएमओ ने 12 दिसंबर को पत्र भेजकर बताया कि रक्सौल एयरपोर्ट के निर्माण के लिए भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया की समीक्षा की गई है.

पीएमओ ने यह भी बताया कि एयरपोर्ट निर्माण के लिए जमीन राज्य सरकार द्वारा अधिग्रहित कर भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (AAI) को सौंपी जानी है. इसी को लेकर बिहार सरकार ने किसानों को जमीन अधिग्रहण से संबंधित नोटिस जारी कर दिया है.

फरवरी महीने में भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (Airports Authority of India) को यह जानकारी दी गई थी कि रक्सौल एयरपोर्ट के लिए उड़ान योजना 5.2 के तहत छोटे विमानों (टू-वी) के उड़ान के लिए बिड भी मिल चुकी है. भविष्य में इस एयरपोर्ट का विस्तार थ्री-सी श्रेणी के विमानों की उड़ान के अनुसार करने की योजना है.

भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण ने इसके लिए राज्य सरकार से जमीन की मांग की थी. लेकिन अब तक राज्य सरकार ने जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया पूरी कर जमीन एएआई को सौंप नहीं पाई है.

इसे भी पढ़ें: 15 जुलाई 2026 तक पटना जिले में इस रूट पर नहीं चलेगी कोई गाड़ी, अनुमंडल पदाधिकारी ने जारी किया निर्देश

विज्ञापन
Paritosh Shahi

लेखक के बारे में

By Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन