ePaper

Bihar Crime: मोतिहारी में वृद्धा की पीट-पीटकर हत्या, फसल काटने को लेकर हुआ था विवाद

Updated at : 24 Jul 2025 12:32 PM (IST)
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर

Bihar Crime An old woman was beaten to death in Motihari

Bihar Crime: मोतिहारी जिले के हरसिद्धि थाना इलाके के रंजीता गांव में हुए जमीन विवाद ने एक वृद्धा की जान ले ली. घटना बुधवार की है. मृतका की पहचान जयनुल नेहा (80) के रूप में हुई है.

विज्ञापन

Bihar Crime: मोतिहारी जिले के हरसिद्धि थाना इलाके के रंजीता गांव में हुए जमीन विवाद ने एक वृद्धा की जान ले ली. घटना बुधवार की है. मृतका की पहचान जयनुल नेहा (80) के रूप में हुई है. मिली जानकारी के अनुसार यह घटना तीन कट्ठा जमीन को लेकर हुए विवाद के कारण घटी है.

लंबे समय से चल रहा विवाद

मृतका के बड़े बेटे जौआद हुसैन ने कहा कि इस जमीन को लेकर दोनों परिवारों के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था. इसी दौरान बुधवार को जयनुल नेहा अपने बेटे के साथ विवादित जमीन पर ट्रैक्टर से जुताई करने गईं लेकिन वहां बालेश्वर ने उन्हें रोक दिया. कुछ देर बाद उन्हें पता चला कि खेत में रोपी गई धान की फसल कट गई है.

जमीन विवाद में किया हमला

इसके बाद जयनुल नेहा ने बालेश्वर पर फसल काटने का आरोप लगाया. जिसके बाद विवाद बढ़ गया. तभी गाली-गलौज के बाद बालेश्वर ने धारदार हथियार से उन पर हमला कर दिया. इस घटना में वृद्धा को गंभीर चोट आई. पहले तो घायल वृद्धा को इलाज के लिए हरसिद्धि पीएचसी और फिर मोतिहारी सदर अस्पताल ले जाया गया. हालांकि इलाज के दौरान देर शाम उनकी मौत हो गई.

जांच में जुटी पुलिस

घटना की सूचना मिलने के बाद हरसिद्धि थाना पुलिस ने मामले में दो महिलाओं को हिरासत में लिया है. थानाध्यक्ष सर्वेंद्र कुमार ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ साक्ष्य इकट्ठा किए जा रहे हैं. उसके बाद दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी.

इसे भी पढ़ें: सरकारी सिस्टम खतरे में! बिहार में सभी विभागों का साइबर ऑडिट कराएगी सरकार

विज्ञापन
Rani Thakur

लेखक के बारे में

By Rani Thakur

बंगाल की धरती पर एक दशक से अधिक समय तक समृद्ध पत्रकारिता अनुभव के साथ, रानी ठाकुर अब बिहार की धरती पर अपनी लेखनी से पहचान बना रही हैं. कोलकाता में कई राष्ट्रीय स्तर के प्रतिष्ठित अखबारों के लिए रिपोर्टिंग और सब-एडिटिंग का अनुभव हासिल करने के बाद, वे अब प्रभात खबर के डिजिटल डेस्क से जुड़ी हैं, जहां वे लाइफ स्टाइल की खबरों के माध्यम से अपनी रचनात्मक सोच और पत्रकारिता कौशल को नई दिशा दे रही हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन