कटहा से अपहृत नाबालिग के साथ हुआ था दुष्कर्म
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
न्यायालय में 164 के बयान में लड़की ने कही दुष्कर्म की बात एक युवक पर लगाया आरोप, अपहरण में शामिल थे पांच मोतिहारी : मुफस्सिल थाना के कटहा गांव से अपह्त 13 वर्षीया लड़की की बरामदगी के बाद एक सनसनी मामला सामने आया है. उसने न्यायालय में 164 के बयान में बताया है कि उसके […]
विज्ञापन
न्यायालय में 164 के बयान में लड़की ने कही दुष्कर्म की बात
एक युवक पर लगाया आरोप, अपहरण में शामिल थे पांच
मोतिहारी : मुफस्सिल थाना के कटहा गांव से अपह्त 13 वर्षीया लड़की की बरामदगी के बाद एक सनसनी मामला सामने आया है. उसने न्यायालय में 164 के बयान में बताया है कि उसके साथ दुष्कर्म हुआ है. पीडि़ता ने प्राथमिकी के पांचों नामजद आरोपियों द्वारा जबरन घर से अगवा करने का भी आरोप लगाया है.थानाध्यक्ष अरविंद प्रसाद ने बताया कि लड़की की मेडिकल जांच हुई है.जांच रिपोर्ट फिलहाल नहीं मिली है. उन्होंने बताया कि बुधवार की रात अपहरण के नामजद आरोपी मुसहर पासवान को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.
इससे पहले आरोपी राजन पासवान की गिरफ्तारी हुई थी. फरार तीन आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर रेड की जा रही है. बताते चले कि कटहा गांव से एक लड़की का अपहरण कर लिया गया. इस मामले में उसके पिता ने थाना में आवेदन देकर जितेंद्र पासवान, मुसहर पासवान, शेख नसीम, राजन पासवान व अच्छेलाल पासवान को आरोपित किया था. पुलिस ने मछहा गांव से तीन रोज पहले उस लड़की को बरामद कर लिया था. लड़की का कहना है कि जितेंद्र पासवान ने उसके साथ दुष्कर्म किया है, जबकि जितेंद्र के साथ अन्य सभी लोग घर में घुसकर अगवा करने में शामिल थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










