दिन में फुल लोड, शाम में हो रही बिजली कटौती

Updated at : 02 Sep 2016 6:32 AM (IST)
विज्ञापन
दिन में फुल लोड, शाम में हो रही बिजली कटौती

रक्सौल : बिजली की समस्या से जूझ रहे सीमाई शहर के लोगों के लिए अच्छी खबर है. फिलहाल रक्सौल में चली आ रही बिजली आवंटन में कमी की समस्या दूर हो गयी है और पावर ग्रिड से रक्सौल सब स्टेशन से 10 से 14 मेगावाट बिजली का आवंटन किया जा रहा है जिससे आपूर्ति में […]

विज्ञापन

रक्सौल : बिजली की समस्या से जूझ रहे सीमाई शहर के लोगों के लिए अच्छी खबर है. फिलहाल रक्सौल में चली आ रही बिजली आवंटन में कमी की समस्या दूर हो गयी है और पावर ग्रिड से रक्सौल सब स्टेशन से 10 से 14 मेगावाट बिजली का आवंटन किया जा रहा है जिससे आपूर्ति में सुधार हुआ है. लेकिन अब भी पीक ऑवर में यह समस्या समाप्त नहीं हुयी है.

बिजली विभाग से मिली जानकारी के अनुसार दिन के समय में तो संतोषजनक लोड मिल रहा है लेकिन शाम के समय लोड में कटौती हो जा रही है. जिसके कारण शाम से छह से 11 बजे के बीच कई बार शहर में बिजली बंद करनी पड़ रही है.
ज्ञात हो कि स्थानीय विधायक डॉ अजय कुमार सिंह के द्वारा भी बिजली की लचर व्यवस्था में सुधार के लिए स्थानीय अधिकारियों को निेर्देश दिया गया था जिसके बाद व्यवस्था में कुछ सुधार दिख रहा है, लेकिन अभी और सुधार होने की जरूरत है. इस संबंध में पूछे जाने पर विद्युत विभाग के सहायक कार्यपालक अभियंता चंद्रकांता नायक ने बताया कि अभी आवंटन संतोषजनक आ रहा है. लगातार वरीय अधिकारियों से बात हो रही है, फुल लोड नहीं मिलने से शाम के समय में कटौती करनी पड़ रही है. जल्द ही स्थिति में सुधार की उम्मीद है़
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन