चेन स्नेचिंग व बाइक चोर गिरोह के दो सदस्य गिरफ्तार

Updated at : 01 Sep 2016 6:44 AM (IST)
विज्ञापन
चेन स्नेचिंग व बाइक चोर गिरोह के दो सदस्य गिरफ्तार

दो अपाची बाइक जब्त, दो अन्य के नाम का खुलासा पूछताछ में कई मामलों में स्वीकारी संलिप्तता मोतिहारी : शहर में चेन स्नेचिंग व बाइक चाेरी करने वाले सक्रिय गिरोह के दो बदमाश को पुलिस ने धर दबोचा है. छतौनी थाना पुलिस की काईवाई में बुधवार को गिरोह का बादमाश मुन्ना सिंह व अर्जुन दास […]

विज्ञापन

दो अपाची बाइक जब्त, दो अन्य के नाम का खुलासा

पूछताछ में कई मामलों में स्वीकारी संलिप्तता
मोतिहारी : शहर में चेन स्नेचिंग व बाइक चाेरी करने वाले सक्रिय गिरोह के दो बदमाश को पुलिस ने धर दबोचा है. छतौनी थाना पुलिस की काईवाई में बुधवार को गिरोह का बादमाश मुन्ना सिंह व अर्जुन दास पकड़ा गया. उसके पास से दो अपाची बाईक भी बरामद हुयी है. मुन्ना सुगौली के पचभिड़वा गांव का रहने वाला है. जो फिलहाल जमला निवासी अपने मामा विनोद सिंह के यहां रहता है. वही पकड़ा गया अर्जुन दास मुफस्सिल गड़हीया का निवासी है.
पुलिस दोनों के पास से एक-एक काला एवं सफेद रंग का अपाची बाईक जब्त किया है. पुछताछ में दोनों ने कई घटनाओं में अपनी संलिप्ता स्वीकार की है. वही गिरोह से जुड़े अन्य दो बदमाश के नाम का खुलासा किया है. जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस संबंधित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है. इसकी पुष्टि करते थानाध्यक्ष विजय यादव ने बताया कि मामले में दोनों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गयी है.
जब्त बाईक का सत्यापन कराया जा रहा है. वही गिरोह में शामिल अन्य बदमाश की पहचान कर ली गयी है. थानाध्यक्ष ने बाताया कि शहर में चेन स्नेचिंग, बाईक व मोबाईल चोरी करने वाले अपराधियों का एक सिंडिकेट सक्रिय है. जो शहर में विभिन्न घटनाओं को अंजाम दे रहा है.
छतौनी में बाइक के साथ गिरफ्तार झपटमार गिरोह के सदस्य ़
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन