फायरिंग मामले में एक गिरफ्तार
Updated at : 31 Aug 2016 6:19 AM (IST)
विज्ञापन

चिरैया के मिश्रौलिया गांव का है रहनेवाला चिरैया के एक मामले में निकला था वारंट गोलीकांड में रिमांड पर लेगी छतौनी पुलिस मोतिहारी : छतौनी में मधुबन छावनी चौक के पास रंगदारी के लिए गणपति ट्रेडर्स के मालिक बिक्रम कुमार पर फायरिंग मामले में एक संदिग्ध पकड़ा गया. पुलिस ने उसको चिरैया थाना अंतर्गत मिश्रौलिया […]
विज्ञापन
चिरैया के मिश्रौलिया गांव का है रहनेवाला
चिरैया के एक मामले में निकला था वारंट
गोलीकांड में रिमांड पर लेगी छतौनी पुलिस
मोतिहारी : छतौनी में मधुबन छावनी चौक के पास रंगदारी के लिए गणपति ट्रेडर्स के मालिक बिक्रम कुमार पर फायरिंग मामले में एक संदिग्ध पकड़ा गया. पुलिस ने उसको चिरैया थाना अंतर्गत मिश्रौलिया गांव से गिरफ्तार किया है. उसके विरुद्ध चिरैया के एक आपराधिक मामले में न्यायालय से वारंट भी जारी था.
पूछताछ के बाद पुलिस ने उसको न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. गिरफ्तार बदमाश मिश्रौलिया का शत्रुधन राय है. इधर छतौनी इंस्पेक्टर विजय कुमार यादव ने बताया कि रंगदारी व फायरिंग में उसको रिमांड पर लेकर पूछताछ की जायेगी. घटना में उसके विरुद्ध साक्ष्य जुटाया जा रहा है. छापेमारी में नगर इंस्पेक्टर अजय कुमार, छतौनी इंस्पेक्टर विजय कुमार यादव, चिरैया थानाध्यक्ष अवधेश कुमार सहित अन्य शामिल थे. बताते चले कि 19 अगस्त की रात करीब आठ बजे अपराधियों ने मधुबन छावनी चौक के पास गणपति ट्रेर्ड्स के मालिक विक्रम कुमार को गोली मार घायल कर दिया गया था.
व्यवसायी से घटना के एक सप्ताह पहले अपराधियों ने 20 लाख की रंगदारी मांगी थी. इस मामले में पहले भी तीन अपराधी पकड़े जा चुके है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




