विवाहिता ने ससुराल वालों पर ठोका मुकदमा

Updated at : 25 Jan 2014 4:36 AM (IST)
विज्ञापन
विवाहिता ने ससुराल वालों पर ठोका मुकदमा

मोतिहारीः आदापुर के कलवारी मझरिया टोला निवासी धर्मेद्र साह की पत्नी संगीता देवी ने महिला थाना में आवेदन देकर ससुराल वालों पर दहेज उत्पीड़न का आरोप लगाया है. महिला थाना में प्रभारी थानाध्यक्ष शारदा प्रसाद सिंह ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी गयी है. दर्ज प्राथमिकी के अनुसार, छौड़ादानो […]

विज्ञापन

मोतिहारीः आदापुर के कलवारी मझरिया टोला निवासी धर्मेद्र साह की पत्नी संगीता देवी ने महिला थाना में आवेदन देकर ससुराल वालों पर दहेज उत्पीड़न का आरोप लगाया है. महिला थाना में प्रभारी थानाध्यक्ष शारदा प्रसाद सिंह ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी गयी है.

दर्ज प्राथमिकी के अनुसार, छौड़ादानो के भेलवा गांव निवासी रामाशंकर प्रसाद की पुत्री संगीता की शादी 12 जून 2011 को कलवारी मझरिया टोला निवासी भिखारी साह के पुत्र धर्मेद्र साह से हुई. शादी के बाद संगीता को ससुराल वाले बाइक की मांग को लेकर प्रताड़ित करने लगे. मारपीट के बाद मिट्टी तेल छिड़क कर उसे जलाने का भी प्रयास किया गया. इससे भी बात नहीं बनी तो उसका आभूषण व अन्य सामान छीन कर घर से भगा दिया गया. फिलहाल वह अपने मायके में रह रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन