मोतिहारी की महिला पटना में जाली नोट के साथ गिरफ्तार

मोतिहारीः मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मच्छहा गांव की एक महिला को दो लाख जाली नोट के साथ सोमवार को पटना जंकशन पर जीआरपी पुलिस ने गिरफ्तार किया. जाली नोट के साथ पकड़ी गयी उक्त महिला भूषण दास की पत्नी मूर्ति देवी बतायी जा रही है. उसके नाम व पता के सत्यापन को लेकर पटना जीआरपी […]
मोतिहारीः मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मच्छहा गांव की एक महिला को दो लाख जाली नोट के साथ सोमवार को पटना जंकशन पर जीआरपी पुलिस ने गिरफ्तार किया. जाली नोट के साथ पकड़ी गयी उक्त महिला भूषण दास की पत्नी मूर्ति देवी बतायी जा रही है.
उसके नाम व पता के सत्यापन को लेकर पटना जीआरपी पुलिस बुधवार को मोतिहारी पहुंची. पटना जीआरपी के दारोगा व अनुसंधानकर्ता ज्योति कुमार ने मुफस्सिल पुलिस के साथ मच्छहा गांव पहुंच कर मूर्ति देवी के संबंध में पूरी तहकीकात किया. उन्होंने बताया कि पकड़ी गयी उक्त महिला को जाली नोट के कारोबारियों ने कुरियर के तौर पर इस्तेमाल किया था. उन्होंने कहा कि महिला ने कुछ धंधेबाजों के नाम का खुलासा किया है. उसने जाली नोट देकर पटना भेजने वाले व्यक्ति को भी चिह्न्ति की है, जिसके आधार पर गोपनीय तारिका से छानबीन की जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




