कॉलगर्ल सप्लाई करने वाली अनिता गिरफ्तार

Updated at : 09 Jan 2014 4:55 AM (IST)
विज्ञापन
कॉलगर्ल सप्लाई करने वाली अनिता गिरफ्तार

मोतिहारीः नगर पुलिस ने गया के डिप्टी मेयर को अय्याशी के लिए कॉलगर्ल सप्लाई करने वाली अनिता देवी को गिरफ्तार कर लिया है. वह अगरवा मुहल्ला की रहने वाली है. पुलिस ने बुधवार को अगरवा मुहल्ला स्थित घर पर छापेमारी कर उसको दबोच लिया. उसके साथ उसकी छोटी बहन को भी थाना पर लाया गया […]

विज्ञापन

मोतिहारीः नगर पुलिस ने गया के डिप्टी मेयर को अय्याशी के लिए कॉलगर्ल सप्लाई करने वाली अनिता देवी को गिरफ्तार कर लिया है. वह अगरवा मुहल्ला की रहने वाली है. पुलिस ने बुधवार को अगरवा मुहल्ला स्थित घर पर छापेमारी कर उसको दबोच लिया. उसके साथ उसकी छोटी बहन को भी थाना पर लाया गया है.

नगर थाना में अनिता व उसकी बहन को रख कर पूछताछ की जा रही है. एएसपी प्रमोद कुमार मंडल ने बताया कि पटना पुलिस को अनिता के पकड़े जाने की सूचना दी गयी है. उसके विरुद्ध पटना के कोतवाली थाना में एफआइआर दर्ज है. पटना पुलिस की टीम डिप्टी मेयर के साथ पकड़ी गयी दोनों कॉलगर्ल को लेकर मोतिहारी के लिए रवाना हो गयी है, जो देर शाम तक पहुंचेगी.

पकड़ी गयी दोनों कॉलगर्ल से अनिता की पहचान करायी जायेगी. उन्होंने बताया कि अनिता को तीन साल पहले रक्सौल जीआरपी ने कुछ संदिग्ध लड़कियों के साथ पकड़ा था. उस वक्त अनिता रक्सौल जीआरपी को चकमा देकर बच निकली थी. उन्होंने बताया कि अनिता सेक्स रैकेट चलाती है. उसका नेटवर्क काफी लंबा है. नेपाल तक लड़की सप्लाई करने की बात भी सामने आ रही है.

उसके संबंध में सघन पड़ताल की जा रही है. यहां बताते चलें कि गया के डिप्टी मेयर व उनके छह साथियों को रविवार की रात पटना कोतवाली थाना के सम्राट होटल व मारवाड़ी आवास गृह से दो कॉलगर्ल के साथ आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ा गया था. दोनों मोतिहारी हॉस्पिटल के समीप की रहने वाली अनिता देवी को कॉलगर्ल सप्लायर के रूप में चिन्हित किया था.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन