बाइक की ठोकर से दादी की मौत, पोती घायल

मोतिहारीः हरसिद्धि थाना क्षेत्र अंतर्गत गोविंदापुर गांव में अपने दरवाजा पर बैठी सरस्वती देवी व उसकी चार वर्षीय पोती को एक लापरवाह बाइक सवार ने ठोकर मार दी. घटना सोमवार शाम की है. गंभीर रूप से घायल दोनों दादी व पोती को सदर अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकों ने सरस्वती की नाजुक हालत को देखते […]
मोतिहारीः हरसिद्धि थाना क्षेत्र अंतर्गत गोविंदापुर गांव में अपने दरवाजा पर बैठी सरस्वती देवी व उसकी चार वर्षीय पोती को एक लापरवाह बाइक सवार ने ठोकर मार दी. घटना सोमवार शाम की है. गंभीर रूप से घायल दोनों दादी व पोती को सदर अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकों ने सरस्वती की नाजुक हालत को देखते हुए उसे पटना रेफर कर दिया.
हालांकि पटना जाने दौरान बीच रास्ते में पीपराकोठी के समीप उसकी मौत हो गयी. परिजन शव को सदर अस्पताल लेकर पहुंचे. नगर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया. इधर परिजनों ने बताया कि बाइक सवार व्यक्ति नशे में धुत था. परिजनों ने बाइक व सवार व्यक्ति की पहचान का दावा किया है. मृतका केपुत्र का बयान नगर पुलिस ने दर्ज कर लिया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




