ट्रक से 15 गैस सिलिंडर की चोरी

Updated at : 01 Jan 2014 5:46 AM (IST)
विज्ञापन
ट्रक से 15 गैस सिलिंडर की चोरी

मोतिहारीः मुजफ्फरपुर से इंडेन कंपनी का गैस सिलिंडर लेकर मोतिहारी आ रही ट्रक से चोरों ने 15 सिलिंडर चोरी कर लिया. ट्रक चालक को मोतिहारी आने पर घटना का आभास हुआ. इस संबंध में ट्रक चालक मुजफ्फरपुर सकरा थाना क्षेत्र अंतर्गत संभा गोपालपुर गांव के रमेश सहनी ने मुफस्सिल थाना में आवेदन दिया है. उसने […]

विज्ञापन

मोतिहारीः मुजफ्फरपुर से इंडेन कंपनी का गैस सिलिंडर लेकर मोतिहारी आ रही ट्रक से चोरों ने 15 सिलिंडर चोरी कर लिया. ट्रक चालक को मोतिहारी आने पर घटना का आभास हुआ. इस संबंध में ट्रक चालक मुजफ्फरपुर सकरा थाना क्षेत्र अंतर्गत संभा गोपालपुर गांव के रमेश सहनी ने मुफस्सिल थाना में आवेदन दिया है.

उसने बताया है कि ट्रक संख्या बीआर06सी/0848 पर इंडेन गैस प्लांट से 306 पीस सिलिंडर मोतिहारी के गुप्ता गैस एजेंसी के लिए लोड हुआ था. सिलिंडर लेकर ट्रक मोतिहारी एनएच-28 पर गुप्ता गैस गोदाम के कुछ दूर पहले पहुंची थी. इसी बीच ठक -ठक की आवाज होने लगी. ट्रक रोक कर पीछे देखा गया तो 15 सिलिंडर गायब था. मुफस्सिल थानाध्यक्ष शारदा प्रसाद सिंह ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी गयी है.

लाखों की संपत्ति चोरी

पिपराकोठी. थाना क्षेत्र के बथना गांव में सोमवार की रात चोरों ने रामस्वरूप महतो के घर से चोरी कर लाखों रुपये की संपत्ति पर हाथ साफ कर दिया. चोरों ने श्री महतो के घर से गहना, कीमती वस्त्र सहित पेटी को बगल के सरेह में ले गये जहां पर उनलोगों ने पेटी का ताला तोड़ सभी सामान को लेकर पेटी छोड़ भाग निकले. सूचना पर पहुंचे स्थानीय थाने के जमादार हरिशंकर सिंह ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन