ट्रैक्टर व कार में टक्कर दुल्हन गंभीर, चार जख्मी

Updated at : 09 Dec 2015 2:22 AM (IST)
विज्ञापन
ट्रैक्टर व कार में टक्कर दुल्हन गंभीर, चार जख्मी

मोतिहारी : शादी के बाद दूल्हा-दुल्हन को लेकर वापस लौट रही वैगनॉर कार की ट्रैक्टर से सीधी टक्कर हो गयी. इस घटना में दूल्हा नितेश कुमार, दुल्हन प्रगति कुमारी सहित दुल्हे के बहनाेई राजीव रंजन कुमार व कार का चालक मुमताज आलम घायल हो गये. घटना मंगलवार सुबह तुरकौलिया थाना क्षेत्र के बालगंगा गांव के […]

विज्ञापन

मोतिहारी : शादी के बाद दूल्हा-दुल्हन को लेकर वापस लौट रही वैगनॉर कार की ट्रैक्टर से सीधी टक्कर हो गयी. इस घटना में दूल्हा नितेश कुमार, दुल्हन प्रगति कुमारी सहित दुल्हे के बहनाेई राजीव रंजन कुमार व कार का चालक मुमताज आलम घायल हो गये. घटना मंगलवार सुबह तुरकौलिया थाना क्षेत्र के बालगंगा गांव के पास की है.

घायलों को इलाज के लिए रहमानिया नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया है. घायल प्रगति कुमारी की हालत गंभीर बतायी जा रही है. हादसे में उसकी पैर व कमर की हड्डी टूट गयी है. पुलिस ने सूचना मिलते ही घटना स्थल पर पहुंच कर ट्रैक्टर व क्षतिग्रस्त वैगनॉर कार को जब्त कर लिया है. घटना के बाद चालक ट्रैक्टर छोड़ भाग निकला.

घटना के संबंध में बताया जाता है कि हरसिद्धि के धवही गांव के निरंजन श्रीवास्तव के पुत्र नितेश कुमार की बरात छतौनी पायल सिनेमा के पास देवेंद्रनाथ वर्मा के घर गयी थी. नितेश की शादी देवेंद्रनाथ वर्मा की बेटी प्रगति से हुई, उसके बाद सुबह में दुल्हन की विदागरी करा दूल्हा वैगनॉर कार से वापस धवही लौट रहा था.

इस दौरान मोतिहारी-तुरकौलिया मुख्य पथ पर बालगंगा के पास बराती बोलरो से साइड लेकर कार का चालक आगे बढा कि ट्रैक्टर से सीधी टक्कर हो गयी. कार चालक ने बताया कि घना कोहरा होने के कारण सामने से आ रही ट्रैक्टर पर उसकी नजर नहीं गयी, जिसके कारण हादसा हो गया.

इधर घटना के बाद दूल्हा व दुल्हन के घर में कोहराम मच गया. दोनों पक्ष के लोग चिखते चिल्लाते नर्सिंग होम पहुंचे. थानाध्यक्ष दिनेश कुमार दास ने बताया कि ट्रैक्टर व कार को जब्त कर लिया गया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन