तुरकौलिया में दंपती को घायल कर 40 हजार छीना

मोतिहारी : तुरकौलिया थाना अंतर्गत सेमरा खास टोला में राजेश्वर प्रसाद व उसकी पत्नी सबिता देवी को घर में घुस बेरहमी से पीट घायल कर दिया गया. घायल दंपत्ति का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है. घटना को लेकर सबिता देवी ने पुलिस कैंप में आवेदन देकर गांव के ही जटु भगत, रामा भगत, […]
मोतिहारी : तुरकौलिया थाना अंतर्गत सेमरा खास टोला में राजेश्वर प्रसाद व उसकी पत्नी सबिता देवी को घर में घुस बेरहमी से पीट घायल कर दिया गया. घायल दंपत्ति का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है.
घटना को लेकर सबिता देवी ने पुलिस कैंप में आवेदन देकर गांव के ही जटु भगत, रामा भगत, तारा देवी व तीन-चार अज्ञात को आरोपित किया है. उसने पुलिस को बताया है कि घर में अकेली थी. इस दौरान उक्त सभी आरोपित भूमि विवाद के कारण घर में घुसकर मारपीट करने लगे. इस दौरान पति बाजार से घर लौटे तो मारपीट करता देख बचाने का प्रयास किया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




