सड़क हादसे में चौकीदार की मौत

चकियाः मुहर्रम की डियूटी कर घर वापस जा रहे एक चौकीदार की बरमदीया गुमटी के पास लापरवाह बाइक चालक के कारण उसकी साइकिल का संतुलन विगड़ जाने से सड़क पर गिर कर मृत्यु हो गयी. घटना शुक्रवार की रात्री करीब 8.30 बजे की है. घटना के बारे में मिली जानकारी के अनुसार चौकीदार हरदेव राय […]
चकियाः मुहर्रम की डियूटी कर घर वापस जा रहे एक चौकीदार की बरमदीया गुमटी के पास लापरवाह बाइक चालक के कारण उसकी साइकिल का संतुलन विगड़ जाने से सड़क पर गिर कर मृत्यु हो गयी. घटना शुक्रवार की रात्री करीब 8.30 बजे की है. घटना के बारे में मिली जानकारी के अनुसार चौकीदार हरदेव राय 50 वर्ष शहर के मन चौक स्थित करबला से मुहर्रम की डियूटी पूरी कर अपने साथ चौकीदार गोपाल राय के साथ साइकिल से घर जाने के लिए कल्याणपुर थाना स्थित सिसवा बसंत गांव के लिए निकला.
तभी उपयुक्त स्थल पर यह दुर्घटना हो गयी. चौकीदार को उसके साथ चौकीदार गोपाल राय ने उसे इलाज के लिए रेफरल अस्पताल लाया जहां डाक्टरों ने हरदेव राय को मृत घोषित कर दिया. घटना केा अंजाम देने के बाद बाइक चालक बाइक सहित घटना स्थल से भागने में सफल रहा. इस मामले में चौकीदार गोपाल राय के बयान पर स्थानीय थाना में अज्ञात बाइक चालक के खिलाफ एक मामला दर्ज किया गया है. डीएसपी महमद एसएच फकरी ने घटना की पुष्टि की है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




