प्रभारी डीएम ने सुनी जनता की शिकायतें

मोतिहारी : जिलाधिकारी अनुपम कुमार की अनुपस्थिति में प्रभारी डीएम सह उपविकास आयुक्त सुनिल कुमार यादव ने गुरुवार को जनता दरबार लगाकर फरियादियों की शिकायतें सुनी और आवेदनों की जांच के बाद संबंधित विभाग के अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई करने का निर्देश मौके पर दिया. दरबार अलग लूक में था और पूराने व एक ही […]
मोतिहारी : जिलाधिकारी अनुपम कुमार की अनुपस्थिति में प्रभारी डीएम सह उपविकास आयुक्त सुनिल कुमार यादव ने गुरुवार को जनता दरबार लगाकर फरियादियों की शिकायतें सुनी और आवेदनों की जांच के बाद संबंधित विभाग के अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई करने का निर्देश मौके पर दिया.
दरबार अलग लूक में था और पूराने व एक ही मामले में दूसरी व तीसरी बार आने वाले फरियादियों की अलग संचिका खोली गयी थी.सभी मामले भूमि विवाद व डीलरों की मनमानी तथा पंचायत की योजनाओं में की जा रही गड़बड़ी से संबंधित थी.आदापुर थाना क्षेत्र के तिरिसिया कला गावं निवासी हलिमा खातून तीसरी बार दरबार में आयी थी.उनका आरोप है कि गांव के ही मकन्त पासवान ने उसकी जमीन पर अवैध तरीके से कब्जा कर लिया है.रक्सौल के भूमि सुधार उपसमाहर्ता के न्यायालय ने इस मामले की सुनवाई तो कर दी है लेकिन उसका अनुपालन नहीं हो रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




