सिंचाई व ग्रामीण कार्य विभाग का ताला तोड़ चोरी

Updated at : 25 Nov 2015 5:12 AM (IST)
विज्ञापन
सिंचाई व ग्रामीण कार्य विभाग का ताला तोड़ चोरी

मोतिहारी : कचहरी चौक के पास ग्रामीण कार्य विभाग व जल निस्सरण अनुसंधान प्रमंडल कार्यालय का चोरों ने ताला तोड डाला. घटना मंगलवार रात की है. चोरों ने ग्रामीण कार्य विभाग के कार्यालय से दो कम्प्यूटर चुरा लिया, जबकि जल निस्सरण अनुसंधान प्रमंडल कार्यालय से चोरों को कुछ हाथ नहीं लगा. घटना को लेकर दोनों […]

विज्ञापन

मोतिहारी : कचहरी चौक के पास ग्रामीण कार्य विभाग व जल निस्सरण अनुसंधान प्रमंडल कार्यालय का चोरों ने ताला तोड डाला. घटना मंगलवार रात की है. चोरों ने ग्रामीण कार्य विभाग के कार्यालय से दो कम्प्यूटर चुरा लिया, जबकि जल निस्सरण अनुसंधान प्रमंडल कार्यालय से चोरों को कुछ हाथ नहीं लगा.

घटना को लेकर दोनों विभाग के अधिकारियों ने नगर थाना में आवेदन दिया है. सिचाई विभाग के कार्यपालक अभियंता रमन कुमार ने बताया है कि चोरों ने उनके चेंबर से लेकर रोकड़पाल कक्ष का ताला तोड़ चोरी का प्रयास किया है. वहीं ग्रामीण कार्य विभाग के सहायक अभियंता हरेंद्र साह ने पुलिस को बताया है कि उनके कार्यालय का ताला तोड़ चोरों ने दो कम्प्यूटर की चोरी कर ली है.

विभागीय कर्मचारियों ने बताया कि इससे पहले भी कई बार ताला तोड़ चोरी की घटना हो चुकी है. हर बार चोर कार्यालय का कम्प्यूटर चुरा लेते है. नगर इंस्पेक्टर अजय कुमार ने बताया कि घटना की छानबीन की जा रही है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन