फाटक नहीं खोलने पर गेटमैन को पीटा

Updated at : 24 Nov 2015 2:18 AM (IST)
विज्ञापन
फाटक नहीं खोलने पर गेटमैन को पीटा

मोतिहारी : सेमरा-सुगौली रेलवे स्टेशन के बीच फाटक संख्या 70 सी पर ड्यूटी पर तैनात गेटमैन बच्चन कुमार को मारपीट कर घायल कर दिया है़ घटना 22 नवंबर की संध्या छह बजे की बतायी जाती है़ मालगाड़ी के आने की सूचना पर गेटमैन बच्चन ने रेल फाटक बंद कर दिया़ इसी दौरान गुमटी पर फंसे […]

विज्ञापन

मोतिहारी : सेमरा-सुगौली रेलवे स्टेशन के बीच फाटक संख्या 70 सी पर ड्यूटी पर तैनात गेटमैन बच्चन कुमार को मारपीट कर घायल कर दिया है़ घटना 22 नवंबर की संध्या छह बजे की बतायी जाती है़

मालगाड़ी के आने की सूचना पर गेटमैन बच्चन ने रेल फाटक बंद कर दिया़ इसी दौरान गुमटी पर फंसे ट्रैक्टर के चालक सहित अन्य ने फाटक नहीं खोलने पर मारपीट कर घायल कर दिया़ मामले में पिपराकोठी के पंडितपुर निवासी गेटमैन बच्चन ने बापूधाम मोतिहारी थाने में आवेदन दिया है,

जिसमें ट्रैक्टर का नंबर बीआर 9147 बताते हुए चालक सुखदेव साह एवं उनके साथी बुची साह सहित छह अन्य लोगों को नामजद किया है़ उक्त सभी पर बंद टक खोलने के लिए दबाव बनाने एवं नहीं खोलने पर लोहा के राड एवं चाकू से प्रहार करने का आरोप लगाया है़

जीआरपी थानाध्यक्ष सरयुग राम ने बताया कि मामले में संबंधित आवेदन प्राप्त हुआ है़ जिसके जांच की जिम्मेवारी एएसआइ राजकुमारी देवी को सौंपी गयी है़

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन