गीता की पहचान को मंत्रालय को सौंपी गयी माता-पिता व भाइयों की तसवीर

Updated at : 23 Nov 2015 2:00 AM (IST)
विज्ञापन
गीता की पहचान को मंत्रालय को सौंपी गयी माता-पिता व भाइयों की तसवीर

घोडासहन : आखिकार विदेश मंत्रालय ने एक दशक बाद पाकिस्तान से लौटी मूकबधिर गीता को अपनी बहन बताने वाले प्रखंड के कोइरिया चंपापुर निवासी प्रभू साह व अवधेश शाह के गुहार को सुन लिया है़ इसकी जानकारी देते हुए दिल्ली से दूरभाष पर उसने बताया कि शिवहर सांसद रमा देवी के प्रयास से मंत्रालय को […]

विज्ञापन

घोडासहन : आखिकार विदेश मंत्रालय ने एक दशक बाद पाकिस्तान से लौटी मूकबधिर गीता को अपनी बहन बताने वाले प्रखंड के कोइरिया चंपापुर निवासी प्रभू साह व अवधेश शाह के गुहार को सुन लिया है़

इसकी जानकारी देते हुए दिल्ली से दूरभाष पर उसने बताया कि शिवहर सांसद रमा देवी के प्रयास से मंत्रालय को हम दोनों भाई, चचेरा भाई, चाचा, माता-पिता के साथ 19 व 20 नवंबर को प्रभात खबर में छपी खबर के प्रति के साथ सौंप दी गयी़ इधर शिवहर सांसद रमा देवी ने दूरभाष पर बताया कि विदेश मंत्री सुषमा स्वराज से बात की गयी है़

उनके मंत्रालय को गीता के पहचान के लिए कुछ फोटो व प्रभात खबर की प्रति मुहैया करा दी गयी है़ उन्होंने बताया कि मंत्री श्रीमति स्वराज ने फोटो पहचान (मंदिर व कुंआ) के बाद इन लोगों को मिलवाया जायेगा़ हालांकि गीता को अभी इंदौर आश्रम में रखा गया है़ इस कानूनी प्रक्रिया में अभी 15 दिन लग सकते है़ं सांसद ने यह भी बताया कि अब तक फोटो मिलान के बाद डीएनए टेस्ट कराया जायेगा़

इधर गीता के बारे में विदेश मंत्रालय से मिली अब तक की सूचना में गीता अपने इशारों में पांच बहन व दो भाई बता रही है, जिसके आधार पर इन दोनों भाईयों को मंत्रालय की ओर से 15 दिन का समय मांगा गया है़
जबकि बहन होने का दावा करनेवाले स्व कपिलदेव साह को दो पुत्र व एक पुत्री है़ पुष्टि करते हुए सांसद रमा देवी ने बताया कि कौन असली है और कौन नकली इसका भी खुलासा हो जायेगा़
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन