ढेकहा में नानी व नतीनी को पीटकर किया घायल

मोतिहारी : मुफस्सिल थाना अंतर्गत ढेकहा लक्ष्मण टोला में जमीनी विवाद को लेकर कैलाशी देवी व उसकी नतीनी बबली कुमारी को बेरहमी से पीट घायल कर दिया गया. घटना को लेकर कैलाशी देवी ने पुलिस कैंप में आवेदन देकर बताया है कि जमीन देखने गयी थी. वहां संदीप प्रसाद व उसकी मां राजेश्वरी देवी बांस […]
मोतिहारी : मुफस्सिल थाना अंतर्गत ढेकहा लक्ष्मण टोला में जमीनी विवाद को लेकर कैलाशी देवी व उसकी नतीनी बबली कुमारी को बेरहमी से पीट घायल कर दिया गया. घटना को लेकर कैलाशी देवी ने पुलिस कैंप में आवेदन देकर बताया है कि जमीन देखने गयी थी. वहां संदीप प्रसाद व उसकी मां राजेश्वरी देवी बांस व ढाढ रख रही थी.
विरोध करने पर दोनों ने मिलकर बेरहमी से पीटा. बबल बचाने आयी तो उसके साथ भी दोनों ने मारपीट की. गले से सोने का चेन व कान की बाली छीनने का आरोप लगाया है. पुलिस कैंप के प्रभारी ने बताया कि आवेदन को कार्रवाई के लिए मुफस्सिल थाना भेजा जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




