छह लाख की चोरी

Updated at : 22 Nov 2015 5:15 AM (IST)
विज्ञापन
छह लाख की चोरी

घोड़ासहन : शहर के पुरानी बाजार अवस्थित एक तीन मंजिला आवासीय मकान को निशाना बनाते बीती देर रात अज्ञात चोरों ने मकान के छाजे के सहारे घर में दाखिल हो भीषण चोरी की घटना को अंजाम दिया. गृहस्वामी हरिशंकर प्रसाद के पुत्र मुकेश कुमार जायसवाल ने बताया कि घर के सभी सदस्य उपर की मंजिल […]

विज्ञापन

घोड़ासहन : शहर के पुरानी बाजार अवस्थित एक तीन मंजिला आवासीय मकान को निशाना बनाते बीती देर रात अज्ञात चोरों ने मकान के छाजे के सहारे घर में दाखिल हो भीषण चोरी की घटना को अंजाम दिया.

गृहस्वामी हरिशंकर प्रसाद के पुत्र मुकेश कुमार जायसवाल ने बताया कि घर के सभी सदस्य उपर की मंजिल पर सोये थे. इसका फायदा उठाकर चोरों ने घर में दाखिल हो कर चार कमरों के ताले तोड़ डाले और घटना को अंजाम देते दो लाख नगद व एक लाख 30 हजार का सोने का दो हार, 39 हजार का सोने का एक जोड़ा कान का बाली पांच पीस 25 हजार का बनारसी साड़ी 30 हजार का अन्य समान समेत लगभग चार लाख से ज्यादा की संपत्ति चुरा कर चंपत हो गये.
इधर मामले को लेकर गृहस्वामी द्वारा एक आवेदन थाने को दी जा रही है. थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने चोरी की घटना को पुष्टि करते बताया कि मामले की जांच की जा रही है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन