एंबुलेंस घेर हॉकी स्टीक व डंडे से हमला

मोतिहारी : सदर अस्पताल चौक पर हरवे-हथियार से लैश बदमाशों ने जमकर तांडव किया. संग्रामपुर से घायल युवक को अस्पताल लेकर आ रहे एंबुलेंस को घेर लिया, उसके बाद चालक सहित घायल युवक व उसके परिजनों पर कातिलाना हमला कर दिया. घटना शनिवार करीब 11:30 बजे के आसपास की है. हमलावर 40-50 की संख्या में […]
मोतिहारी : सदर अस्पताल चौक पर हरवे-हथियार से लैश बदमाशों ने जमकर तांडव किया. संग्रामपुर से घायल युवक को अस्पताल लेकर आ रहे एंबुलेंस को घेर लिया, उसके बाद चालक सहित घायल युवक व उसके परिजनों पर कातिलाना हमला कर दिया.
घटना शनिवार करीब 11:30 बजे के आसपास की है. हमलावर 40-50 की संख्या में थे. उनके हाथों में हॉकी स्टिक, डंडा व चाकू था. उनके आक्रामक तेवर से लग रहा था कि मरने व मारने पर उतारू है. बलुआ से मीना बाजार जाने वाली मुख्य सड़क पर करीब 20 मिनट तक तांडव होता रहा. इसके कारण भगदड़ व सड़क जाम की स्थिति उत्पन्न हो गयी.
घटना को अंजाम देकर जब सभी बदमाश भाग गये, उसके बाद एंबुलेंस चालक व उसके परिजनों ने पहुंच हंगामा शुरू कर दिया. अस्पताल के पीछे स्थित एक हमलावर के घर पर चढ़कर तोड़फोड़ की. दरवाजे पर लगे ऑटोरिक्शा को भी क्षतिग्रस्त कर दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




