जमीन बेचने को लेकर दो गुटों में मारपीट
Updated at : 19 Nov 2015 3:27 AM (IST)
विज्ञापन

मोतिहारी : दूसरे से जमीन बेचने को ले दो पट्टेदारों के बीच जमकर मारपीट हुई़ मारपीट में एक व्यक्ति घायल हो गया़ घायल को सदर अस्पताल में भर्त्ती कराया गया है़ पीडित व्यक्ति टिकुलिया निवासी राजवंशी सहनी है़ सदर अस्पताल पुलिस कैंप में आवेदन देकर उसने जानमाल की सुरक्षा की मांग की है़ दिये आवेदन […]
विज्ञापन
मोतिहारी : दूसरे से जमीन बेचने को ले दो पट्टेदारों के बीच जमकर मारपीट हुई़ मारपीट में एक व्यक्ति घायल हो गया़ घायल को सदर अस्पताल में भर्त्ती कराया गया है़ पीडित व्यक्ति टिकुलिया निवासी राजवंशी सहनी है़
सदर अस्पताल पुलिस कैंप में आवेदन देकर उसने जानमाल की सुरक्षा की मांग की है़ दिये आवेदन में श्री सहनी ने कहा है कि अपना दस कठ्टा जमीन अपने ही ग्रामीण शिवपूजन राय से बेंच कर कर्ज चुकाया़ देर रात साढे दस बजे अपने घर में खाना खा कर सो रहा था़
तभी संजय सहनी, उसकी पत्नि, विजय सहनी एवं उसकी पत्नी, अजय सहनी एवं उसका लडका दिलीप सहनी, भोला सहनी, खुटूक सहनी सहित अन्य पांच ने मिलकर मेरे घर का फ ाटक तोड घर में घुस कर मुझे और मेरे पुत्र को मारने लगे़ इसी बीच वे लोग घसीट कर दरवाजे पर ले गये
और मेरे जेब से 15 हजार रूपया भी निकाल लिये़ वे लोग कहा रहे िै कि तुमने शिवपूजन से क्यों जमीन बेंचा़ हमलोग तुम्हे जान से मार देंगे़ शोर-शराबे के बीच हल्ला पर ग्रामीण पहुंचे तो मामला शांत हुआ़ पुलिस केंद्र में मौजूद केंद्र प्रभारी मेहीलाल राय ने उसे संबंधित थाना को भेजने का आश्वासन दिया़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




