घाट पर होगी रोशनी की व्यवस्था

मोतिहारी : लोक आस्था का महान पर्व छठ घाट की तैयारी अंतिम चरण में है़ सोमवार को शहर स्थित विभिन्न घाटों की साफ -सफाई में नप कर्मी लगे रहे़ इस दौरान घाट के आसपास जलाशय की सफाई भी की गयी़ कर्मी घाट व जलाशय की सफाई में डटे रहे़ वहीं नमी वाले कच्ची घाट की […]
मोतिहारी : लोक आस्था का महान पर्व छठ घाट की तैयारी अंतिम चरण में है़ सोमवार को शहर स्थित विभिन्न घाटों की साफ -सफाई में नप कर्मी लगे रहे़ इस दौरान घाट के आसपास जलाशय की सफाई भी की गयी़ कर्मी घाट व जलाशय की सफाई में डटे रहे़
वहीं नमी वाले कच्ची घाट की सफाई के बाद मिट्टी डाल घाट को समतल बनाया गया़ जगह-जगह जलाशय की साफ -सफाई के साथ सुरक्षा को लेकर बांस-बल्ला से बेरिकेटिंग में कर्मी लगे दिखे़ शहर के राजा बाजार से सटे गोपालपुर मुहल्ला स्थित धनौती नदी किनारे बने घाट की तैयारी पूरी कर ली गयी है़
यहां जुटनेवाले व्रतियों की भीड़ को लेकर सुरक्षा का बेहतर इंतजाम किया गया है. सफाई में सोमवार को कर्मी लगे रहे़ घाट के आसपास जलाशय में कचरा को निकालबेरिकेटिंग किया गया़ घाट पर रौशनी की व्यवस्था की गयी है़ मोहल्लेवासी के लोगों ने जनसहयोग कर घाट की सफाई में हाथ बंटा रहे थे़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




