महिला के साथ मारपीट पांच पर प्राथमिकी दर्ज

Updated at : 16 Nov 2015 4:54 AM (IST)
विज्ञापन
महिला के साथ मारपीट पांच पर प्राथमिकी दर्ज

तुरकौलिया : थाना क्षेत्र के शंकरसरैया में महिला के साथ हुई मारपीट मामले में रामदेव सिंह की पत्नी निर्माला देवी ने गांव के ही पांच व्यक्तियों के विरूद्ध प्राथमिकी दर्ज करायी है. प्राथमिकी में निर्मला देवी ने बताया है कि वह अपने दरवाजा पर गत गुरूवार के सुबह बैठी थी. इसी दौरान पुराने विवाद को […]

विज्ञापन

तुरकौलिया : थाना क्षेत्र के शंकरसरैया में महिला के साथ हुई मारपीट मामले में रामदेव सिंह की पत्नी निर्माला देवी ने गांव के ही पांच व्यक्तियों के विरूद्ध प्राथमिकी दर्ज करायी है.

प्राथमिकी में निर्मला देवी ने बताया है कि वह अपने दरवाजा पर गत गुरूवार के सुबह बैठी थी. इसी दौरान पुराने विवाद को लेकर मदन सिंह, सुरेंद्र सिंह, डिफेंस कुमार सहित पांच लोग आकर अचानक मारपीट कर महिला व उसके पुत्र गोलू को घायल कर दिये. प्राथमिकी में बताया गया है कि पिटाई के दौरान महिला अर्द्धनग्न हो गयी थी. उसके बदन से करीब छह हजार के जेवर भी छिन लिया गया. थानाध्यक्ष दिनेश कुमार दास ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन