महंगाई पर आस्था भारी, चल रही छठ की तैयारी

Updated at : 16 Nov 2015 4:49 AM (IST)
विज्ञापन
महंगाई पर आस्था भारी, चल रही छठ की तैयारी

गोविंदगंज : लोक आस्था का महान छठ पर्व की तैयारी क्षेत्र में जोर-शोर से चल रही है. गंदे घाटों पर चुनावी चक्रव्यूह में फंसे रहने के कारण किसी का ध्यान ही नहीं गया. अब आनन-फानन में प्रशासन और सामाजिक कार्यकर्ताओं की ओर से साफ-सफाई का अभियान चलाया जा रहा है. बाजार में चहल-पहल बढ़ गयी […]

विज्ञापन

गोविंदगंज : लोक आस्था का महान छठ पर्व की तैयारी क्षेत्र में जोर-शोर से चल रही है. गंदे घाटों पर चुनावी चक्रव्यूह में फंसे रहने के कारण किसी का ध्यान ही नहीं गया.

अब आनन-फानन में प्रशासन और सामाजिक कार्यकर्ताओं की ओर से साफ-सफाई का अभियान चलाया जा रहा है. बाजार में चहल-पहल बढ़ गयी है, महंगाई पर अास्था भारी पड़ रही है. जिसप्रकार चुनाव में महिलाओं ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया, वहीं खरीदारी उन्हीं की ओर से की जा रही है.

चकिया .छठ पर्व के मद्देनजर सुरक्षा के दृष्टिकोण को ध्यान में रखते हुए शहर में सुरक्षा की कड़े बंदोबस्त किये गये है. जानकारी देते हुए प्रभारी थानाध्यक्ष एल के गुप्ता ने बताया की शहर के बारा घाट पुल, मन चौक, घंघटी मधुबन रोड सहित शहर के विभिन्न जगहों पर पुलिस की पुख्ता तैनातगी रहेगी.

उन्होंने बताया की खासकर महिला सुरक्षा के दृष्टीकोण से महिला सुरक्षा कर्मियों को भी लगया गया है. वही शहर में पर्व को लेकर व्याप्त भीड़-भाड़ व जाम पर काबू पाने के लिए ट्रैफिक सुरक्षा कर्मियों को भी स्थानीय सुभाष चौक, केसरिया रोड सहित अन्य जगहों पर तैनात किया गया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन